पत्रकारो के सवालो पर बगले झांकते नजर आये भाजपा प्रदेष अध्यक्ष…….जिला कोरिया संगठन के नकारेपन पर सवालो की बौछार

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुन्ठपुर के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में जिले के पत्रकारो को संबोधित करते हुए राज्य षासन पर गंभीर आरोप लगाया । इस दौरान पत्रकारो के सवाल पर छत्तीसगढ़ के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय बगले झांकते नजर आये जब उनसे पूछा गया कि जिले में तमाम गंभीर मुददो पर के बाद जिला भाजपा के द्धारा अब तक प्रदेष की कां्रगेस सरकार का विरोध नही कर पा रही है। जबकि जिला संगठन के के पदाधिकारियो अपने आपको सत्ता पक्ष से सामने आकर विरोध नही करना चाहते। वही पर जिले के 4 एनएचएम कर्मियो को 2 महिने से वेतन नही दिये जाने के सवाल पर विषनु देव साय जवाब नही दे सके।
देशभर में लव जेहाद पर बयानबाजी जारी है छत्तीसगढ़ के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने लव जेहाद के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा देशभर में लव जेहाद के खिलाफ कड़ा कानून बनाया जाए। साय ने कहा कि कांग्रेस के मनमुताबिक जब कोई काम नहीं होता तो वह उसका विरोध करने लगती हैं।

कांग्रेस कर रही है लव जिहाद का विरोध
विष्णुदेव साय ने कहा देशभर में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनने के बाद ही इस तरह के मामलों पर रोक लगाई जा सकती है नहीं तो इस तरह की घटनाएं आगे भी होती रहेगी। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाएगी। लेकिन अब समय आ गया है कि छत्तीसगढ़ में भी लव जेहाद के खिलाफ कानून बनाए जाए।

कां्रगेस सरकार पर साधा निशाना
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कां्रगेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट है खुद कांग्रेस के विधायक और संगठन के बड़े नेता इस बात को सार्वजनिक रूप से मान चुके हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है. लेकिन आने वाले चुनाव में बीजेपी फिर से प्रदेश में वापसी करेगी और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लव जेहाद के खिलाफ कानून बनाया जा रहा है दोनों राज्यों की बीजेपी सरकार ने कानून के लिए मसौदा भी तैयार कर लिया है जिसके बाद से ही देशभर में लव जेहाद पर कानून बनाए जाने की मांग कई नेता कर रहे हैं।

धान के मुददो पर कां्रगेस पर किया सवाल
साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने केन्द्रीय पूल में डेढ़ गुणा अधिक चावल खरीदने की घोषणा की है। अब वे 60 लाख टन चावल खरीदेंगे। भाजपा यह मांग करती है कि प्रति एकड़ कम से कम 20 क्विंटल धान प्रदेश सरकार खरीदे। प्रेस कान्फ्रेंस में विष्णु देव ने कहा कि पिछले सीजन के धान का कुल पैसा अब तक किसानों के खाते में नहीं आ पाया है। कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े में गांधी परिवार के स्मरण दिवसों पर भुगतान कर रही है, यह अन्नदाताओं का अपमान भी है। हम मांग करते हैं कि किसानों का पैसा एकमुश्त दे दिया जाए। इसके अलावा बकाया बोनस, रकबा घटाने और धान परिवहन को अवैध बताकर किसानों पर की गई कार्रवाई के मामले में भी भाजपा विरोध करने की तैयारी में है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours