एकलव्य विद्यालय में अतिथि शिक्षक की नियुक्ति दस्तावेजों का परीक्षण 8 से 17 तक

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

आदिवासी विकास कोरिया के सहायक आयुक्त ने बताया कि एकलव्य संयुक्त आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक की नियुक्ति हेतु पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण 8 से 17 मार्च तक किया जायेगा। जिसमें पीजीटी वर्ग में 8 मार्च को हिन्दी, अंग्रेजी, 9 मार्च को गणित, रसायन, 10 मार्च को भौतिकी, जीवविज्ञान तथा टीजीटी वर्ग में 12 मार्च को हिन्दी, 15 मार्च को अंग्रेजी, गणित, 16 मार्च को विज्ञान व 17 मार्च को सामाजिक विज्ञान विषय के पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण होगा। पात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले के वेबसाईट तथा राज्य के एकलव्य के वेबसाईट पर उपलब्ध है। सहायक आयुक्त ने सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि को मूल दस्तावेजों के साथ कार्यालय प्रशासक, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना बैकुण्ठपुर के सभाकक्ष में कोरोना को देखते हुए अनिवार्य रूप से मास्क पहन कर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours