तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
मंगलवार को दिन एक बार फिर अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादलों का डेरा जम गया और बादलों ने सूर्यदेव को ढक लिया और पछुआ हवायें चलने लगीं। मौसम विभाग ने अगले 48 घण्टों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है, जिसके बाद थोड़ी ठंडी बढ़ सकती है।
विगत सप्ताह से ऐसा लग रहा था कि फाल्गुन नजदीक आते ही सर्दी का असर खत्म हो गया था। दिन में तेज धूप निकलने के साथ ही तापमान में काफी वृद्धि हो गई थी। तेज धूप निकलने के कारण दिन का तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई थी। लोगों को करीब दो माह बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली थी।
गर्मी ने अपना विराट रूप दिखाना शुरू कर दिया है। फाल्गुन की शुरुआत में ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच गया था। रविवार व सोमवार को पारा 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें 48 घंटे के भीतर आसमान में बादल छाने की संभावना है। इसके बाद 11, 12 व 13 मार्च को बारिश का एक सिस्टम भी बन रहा है।
बीमारी की दस्तक
तापमान वृद्धि के साथ मौसमी बीमारियों ने भी दस्तक दे दी है। इसके कारण बुखार के साथ सिर व हाथ पैर में दर्द, बदहजमी व खुजली शिकायत लेकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रानिक्स बाजार गर्म है। पंखा, कूलर और एसी की बिक्री बढ़ गई है। मौसम विभाग कि माने तो अगले 48 घण्टों तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। आसमान में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है
as
.

+ There are no comments
Add yours