तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
मुख्यमंत्री के गृह ग्राम छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बठेना में दलित परिवार के पांच सदस्यों की हत्या हो जाने पर अभी तक राज्य सरकार के द्वारा इस पर कोई भी जांच नहीं की गई है, संदेह का विषय बना हुआ है कि मृत्यु किन कारणों से हुई अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है विधानसभा क्षेत्र पाटन मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र हैं वहां कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और पुलिस प्रशासन अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर के द्वारा भाजपा अजा मोर्चा के नेतृत्व में सभी मंडलों में पीड़ित परिवार के समर्थन में उक्त हत्याकांड के विरोध में आज समस्त मंडल प्रेम नगर, रामानुज नगर , देव नगर, सूरजपुर शहर ,सूरजपुर ग्रामीण ,भैयाथान, ओड़गी, बिहार पुर ,भटगांव ,जरही ,प्रतापपुर, लटोरी, बिश्रामपुर, शिवनंदन पुर मैं धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया
जिला मुख्यालय सूरजपुर भाजपा मंडल सूरजपुर शहर एवं ग्रामीण की ओर से अग्रसेन चौक में कार्यक्रम किया गया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूका गया पुलिस वालों ने पुतला बचाने के लिए प्रयास किए जिससे कार्यकर्ताओं के बीच काफी झूमाझटकी भी हुई भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि भूपेश की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है आए दिन हत्या डकैती बलात्कार एवं अन्य प्रकार के अपराध लगातार बढ़ रहे हैं अपराधियों पर अंकुश नहीं है जब मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में हुए ऐसे जघन्य अपराध जो दलित समाज के एक ही परिवार के पांच व्यक्तियों की हत्या कर दी गई है उस पर मुख्यमंत्री मौन है और कोई जवाब नहीं दे रहे हैं किसी प्रकार की कोई जांच अभी तक नहीं की गई है, भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है और आज धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर हम यह मांग करते हैं कि जल्द से जल्द अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जावे आज के इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेश महलवाला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह मंत्री संदीप अग्रवाल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े महामंत्री शांति सिह अजजा मोर्चा अध्यक्ष कौशल प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, सुरेंद्र राजवाड़े अजा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शुकुल सोनवानी जिला कार्यालय प्रभारी अशोक सोनवानी सहित लक्ष्मण कसेरा राजेश साहू शिव शंकर साहू भगवान मिश्रा, सरोज साहू विशाल गुप्ता, प्रमोद तायल, महेंद्र साहू, दरोगा सिंह ,अजय सिंह, बजरंग राजवाड़े ,यशवंत सिंह भुनेश्वर साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे l
as

+ There are no comments
Add yours