कुम्हार परिवारों ने बनाना प्रारंभ किया टेराकोटा के आकर्षक उत्पाद प्रषिक्षण पष्चात रूर्बन मिषन और बिहान के अभिसरण से बनाई गई टेराकोटा उत्पाद यूनिट

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

सुराजी ग्राम योजना के तहत गांव में पारंपरिक कार्यों से ही बेहतर स्वरोजगार के लिए कोरिया जिले में निरंतर कार्य किया जा रहा है। मल्टीयूटिलिटी सेंटरों की स्थापना के साथ ही अन्य पारंपरिक कार्यों के उन्न्यन की दिषा में कोरिया ने कदम आगे बढ़ाए हैं। अब गौठान ग्राम चकडंड में पंरपरागत रूप से मिट्टी के बर्तन व अन्य उत्पाद बनाने वाले कुम्हार परिवारों के लिए आजीविका के एक नए साधन का प्रयोग प्रारंभ हुआ है। कोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चकडंड में ग्राम गौठान से जुड़े कुम्हार परिवारों के सदस्य अब टेराकोटा से आकर्षक कलाकृतियों का निर्माण करने में पारंगत हो गए हैं। इस समूह ने दो माह के नियमित प्रषिक्षण के बाद मिटटी और टेराकोटा से बेहतरीन दैनिक उपयोग और सजावट के कई आकर्षक उत्पाद का निर्माण प्रारंभ कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत ने बताया कि कलेक्टर कोरिया एस एन राठौर के मार्गदर्षन में जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही आजीविका उन्नयन के दिषा में नए प्रयाग किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत मिट्टी के बर्तन बनाने वाले परिवारों को टेराकोटा के उत्पाद बनाए जाने का दो माह का विषेष प्रषिक्षण प्रदान कराया गया है। प्रषिक्षण के बाद 48 कुम्हारों ने टेराकोटा और मिटटी से नए सजावटी और दैनिक उपयोग के कई आकर्षक उत्पाद बनाना प्रारंभ कर दिया है। टेराकोटा से बनने वाले उत्पाद को बाजार में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसे बिहान के आनलाइन पोर्टल से भी बेचने की तैयारी है। वर्तमान में समूहांे द्वारा बनाए जा रहे उत्पाद के लिए बाजार उपलब्ध कराने के लिए एक भवन भी प्रदान किया गया है। साथ ही जिला मुख्यालय में इनके उत्पाद बेचने के लिए सही जगह चयनित की जा रही है।


इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीइओ श्री दुदावत ने बताया कि सोनहत के गौठान ग्राम पंचायत चकडंड और उसके आस पास के ग्राम पंचायतों में कुम्हार परिवार के लोग निवास करते हैं। इनके इस आजीविका के साधन का उन्मुखीकरण करते हुए टेराकोटा का प्रषिक्षण दो माह तक प्रदान कराया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन बिहान और ष्यामा प्रसाद मुखर्जी रूरबन मिषन के अभिसरण से इनका प्रषिक्षण कराते हुए गौठान के समीप एक टेराकोटा निर्माण यूनिट की स्थापना कराई गई है। यहां पुराने जर्जर पंचायत भवन को सुधार कर उसमें स्व सहायता समूह के लिए बिहान के माध्यम से यह यूनिट स्थापित की गई है। मोर माटी टेराकोटा समिति का निर्माण कर इसमें 48 कुम्हार परिवारों को स्व सहायता समूहों के माध्यम से जोड़कर इस यूनिट का संचालन प्रारंभ किया गया है। पंरपरागत रूप से माटी को आकार देने वाले इन परिवारों के लिए टेराकोटा यूनिट के माध्यम से बेहतर स्वरोजगार की पहल की गई है। इस यूनिट में सभी महिला पुरूष सदस्य बारी-बारी से अपना काम करते हैं और इनके बनाए गए उत्पाद को सामूहिक रूप से बेचने का कार्य प्रारंभ किया गया है। उत्पाद के विक्रय हेतु बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही जिला मुख्यालय में एक स्थान नियत किया जाना है। मोर माटी टेराकोटा निर्माण समिति के अध्यक्ष पुंजलाल प्रजापति ने बताया कि हमारे परंपरागत कार्य को संजोते हुए नए उत्पाद बनाने के लिए प्रषिक्षण से बहुत लाभ हुआ है। हमारे सदस्य अब सुंदर कलाकृतियों के साथ दैनिक उपयोग के आकर्षक बर्तन भी बनाने लगे हैं। इसकी हाथों हाथ बिक्री हो रही है। समिति की महिला सदस्य श्रीमती सावित्री ने बताया कि पहले सिर्फ दीये घड़े जैसी वस्तुंए हम बनाते थे जिससे साल भर रोजगार के अवसर नहीं मिलते थे परंतु अब सभी महिलाएं भी प्रषिक्षण पाकर टेराकोटा के बर्तन और सजावटी सामान बनाने में पारंगत हो गई हैं। इससे हम पुरूषों के साथ बराबरी से नया काम कर पा रहे हैं। गत दिवस ग्राम पंचायत चकडंड मंे टेराकोटा यूनिट की स्थापना के दौरान जिला मिषन प्रबंधक बिहान रामेन्द्र अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।

aS

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours