तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
लाकडाउन के बीच प्रशासन ने लगभग हर व्यापारियों को समय के साथ दिन दुकान खोलने छूट देकर राहत दी है। लेकिन शहर के फुटपाथ पर नास्ता, चाय, चाट और खाने-पीने की सामग्री की दुकान लगाने वाले निचले तबके के व्यापारियों को कोई राहत नहीं मिली है। सब का व्यापार शुरु होने के बाद ये भी अपना व्यवसाय शुरु करने प्रशासन से छूट की राह देख रहे हैं।
गौरतलब हो कि बैकुन्ठपुर शहर में करीब 200 से भी अधिक ऐसे फुटपाथ विक्रेता हैं जो अपना परिवार चलाने के लिए चाय, चाट, होटल, गन्ना रस सहित अन्य तरह की दुकानें लगाते हैं। लाकडाउन के बाद से ये खाली हैं। हालांकि इनमें से कुछ ने आर्थिक स्थिति खराब होने पर सब्जी, फल और बड़े व्यापारियों की दुकानों में मजदूर का काम कर रहे हैं तो कुछ थोक सब्जी बाजार में काम कर रहे हैं।
फुटपाथ पर होटल लगाने वाले, चाट ठेला से परिवार चलाने वाले, चाय ठेला लगाने वाले 11 अप्रैल के लाकडाउन के बाद से उनका भी व्यवसाय भी बंद है। बड़े व्यापारियों की तरह वे भी स्थिति नियंत्रित होने और प्रशासन की ओर से छूट मिलने पर व्यवसाय शुरु करने की उम्मीद में बैठे थे पर प्रशासन की ओर से बड़े व्यापारियों को तो छूट मिल गई लेकिन उन्हें व्यवसाय करने कोई छूट नहीं मिली है। इनका कहना है कि कारोबार ठप्प है, हमे भी दो राहत साहब…….
तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
as

+ There are no comments
Add yours