प्रशासनिक सामंजस्य शिविर आयोजन कर 30 लोगों को टीका लगाई गई

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य अमला को आपसी सामंजस्य बनाके गांव में बुलवाकर शिविर आयोजन करवाई गई जिसमें लोगों को अधिकारियों ने समझाया जिसके अगले दिन गांव के लोगों ने टीका लगवाने हेतु स्वास्थ्य विभाग को बुलवाई जिसके बाद खुटीया में कल 30 लोगों को टीका लगाई गई।
लखनपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत खुटिया में भ्रामक अफवाह फैली बातों को लेकर प्रशासनिक टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग अमला के टीम और गांव के जिम्मेदार लोगों के द्वारा बीते दिन शिविर लगाकर गांव के लोगों को समझाइश दी गई थी। जिसमें ग्रामीण लोगों के सुझाव पर फ्रंटलाइन के तहत रूपरेखा तैयार कर टीका लगवाने हेतु सहमति बनी थी जिस पर कल 45 प्लस के 10 लोग और 18 प्लस के 20 लोगों को पहले दिन टीका लगाई गई। शुरुआत में फ्रंटलाइन के तहत दैनिक भास्कर पत्रकार परमेश्वर प्रजापति ने पहला डोज के टीका लगवा कर लोगों को समझाइश देते हुए कहा टीका का किसी भी प्रकार से कोई साइड इफेक्ट नहीं है अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य केंद्र आकर टीकाकरण को सफल बनाएं जिसके बाद गांव के लोगों ने एक के बाद एक आकर लगवाना शुरू किया। उप स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम डी मानिकपुरी ने बताया गांव के रूढ़िवादी को शिक्षित लोग ही दूर कर सकते हैं और सभी लोग टीके लगवा कर खुद को सुरक्षित करें। गांव में अफवाह फैली बातों को समझाने में विशेष तौर पर सरपंच पुत्र वंशरूप सिंह सचिव शिवभरोससिंह,ग्रामीण रमेश दास अशोक सिंह हुकुम सिंह बृजलाल सिंह बलवंत सिंह शिवकुमार सिंह लक्ष्मण सिरदार के साथ अन्य लोग का विशेष योगदान रहा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours