तहकीकात न्यूज @ विकास केसरी . बलरामपुर/रामानुजगंज
विधायक बृहस्पत सिंह का जन्म दिन जनचेतना कल्याण मंच के अध्यक्ष विकास दुबे के नेतृत्व में जन चेतना कल्याण मंच के कार्यकर्ताओं के द्वारा वार्ड क्रमांक 13,14 में गरीब बच्चों के बीच मनाया जहां केक काटा गया वही बच्चों को मिष्ठान फल का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर जन चेतना कल्याण मंच के अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित एवं क्षेत्र की चिंता करने वाले विधायक बृहस्पत सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर हम लोगों के द्वारा विगत वर्षों की भांति इस बार भी गरीब बच्चों के बीच उनका जन्मदिन मनाया गया। सद्दाम खान ने कहा कि विधायक बृहस्पत सिंह 24 घंटे क्षेत्रवासियों के सेवा के लिए समर्पित रहते हैं। इस दौरान मोहम्मद मोहम्मद सलाम ,रसुलरसूल मंसूरी, हिमांशु गुप्ता दीपक ठाकुर जन चेतना कल्याण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

+ There are no comments
Add yours