भारतीय जनता पार्टी लखनपुर के द्वारा किसानों के हितों के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस सरकार को घेरा और छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल के नाम तहसील में ज्ञापन सौंपा

Estimated read time 0 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

लखनपुर भारतीय जनता पार्टी ब्लॉक स्तरीय किसानों के संबंधित समस्याओं को लेकर आज दिन बुधवार को गुदरी बाजार के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने किसानों के हितों को देखते अपने उद्बोधन में कहा कि जब से कांग्रेसी सरकार छत्तीसगढ़ में बनी है अपने वादों एवं घोषणा पत्र के आधार पर किसानों एवं आम जनों को अभी तक उसमें खरा उतर पाने में असफलता ही मिली है जिससे किसानों के धान खरीदी का समय दिसंबर में कहा जा रहा है वही हम लोगों की मांग है कि 1 नवंबर से धान खरीदी किया जाए और प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाए जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक विषय अपना बात रखा उसी तारतम में जिला से आए प्रभारी संतोष दास ने अपने उद्बोधन पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि विगत 15 वर्षों में डॉक्टर रमन सिंह भाजपा की सरकार ने किसानों के प्रति हर संभव जन कल्याणकारी योजना बनाई जिसमें किसानों का उत्थान हुआ और वर्तमान में केंद्र पर मोदी जी की सरकार के द्वारा इस समय किसानों के हितों को देखते हुए एक बिल पास किया है जिसमें किसान अपना अनाज भारत में कहीं भी बेचने की स्वतंत्रता होगी तथा उचित दाम मिल सकेंगे तथा जिस तरह से छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस की भूपेश सरकार के द्वारा किसानों के अपने वचन पत्र में एवं गंगाजल की कसम खाकर 10 दिवस के अंदर संपूर्ण किसानों की कर्ज माफी की घोषणा करने वाली वादा करने झूठी व सरकार आज अपने वादों से कोसों दूर भाग रही है इन सब विषयों पर विस्तार पूर्वक अपना उद्बोधन किया गया वही अगले बोधन में मैं प्रभारी एवं नगर निगम के पार्षद विश्व विजय सिंह तोमर ने कांग्रेसी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उनके किसान विरोधी नीतियों एवं एवं वर्तमान में धान खरीदी के संबंध में कांग्रेस सरकार को घेरते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि विगत 15 वर्षों की डॉक्टर रमन सिंह की सरकार में किसानों को आज की स्थिति में जिस तरह से धान बिक्री करने एवं उसके पैसा मिलने तक जिन कठिनाइयों का सामना किया जा रहा है आज तक कभी नहीं हुवा व वर्तमान में किसान परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है वही जिस तरह से कांग्रेस की सरकार ने विगत कुछ माह पूर्व यूरिया की कमी के कारण किसान स्वता चक्का जाम हुआ आंदोलन करने के लिए मजबूर हुए थे जिससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस सरकार किसान विरोधी सरकार है और कथनी और करनी में काफी फर्क है इसी तारतम्य भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश गुप्ता ने धान खरीदी केंद्र एवं जिला सहकारी समितियों में कांग्रेश के जिला के सर्वच पद पर बैठे एवं मंत्री के खास के द्वारा किसान को धान बीज में कमीशन खोरी खुला खेल खेला गया जिसमे सत्ता का दबाव देकर समितियों में धान बीज का सप्लाई किया गया जहां खुले दुकानों में ₹980 का बीज को 1180 रुपए में समितियों में बिक्री कराया गया और खुलेआम कमीशन खोरी भ्रष्टाचार किया गया।
किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन में कुन्नी मंडल अध्यक्ष चंद्रिका यादव ने भी किसानों के समस्याओं के लेकर विस्तार पूर्वक अपना बात रखा तथा सभी किसानों को मंच पर स्थान दिया गया जिसमें मुख्य रुप से सुभाष अग्रवाल अजीत सिंह महेश्वर कामेश्वर राजवाड़े कामेंद्र राजवाड़ा विश्वनाथ सिंह देवनारायण राजवाड़े राजेंद्र जयसवाल महमूद खान सतनारायण साहू सहित तमाम किसान नेताओ ने काग्रेस सरकार की आरोपों झड़ी लगादी तथा किसानों को भी मंच प्रदान मिया गया जिसमें किसान विरोधी सरकार बताया गया अंत में कार्यक्रम का आभार नगर पंचायत लखनपुर पार्षद बृज किशोर पांडे के द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन दिनेश बारी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम समापन के उपरांत छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसील कार्यालय में तहसीलदार श्रीमती शिवानी जयसवाल को ज्ञापन सौंपा गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समीम खान नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे कामेंद्र राजवाड़े कामेश्वर राजवाड़े भोपाल रजवाड़ा नसरत अली मनीषा सिंह लालजीत पैकरा सहित काफी संख्या में आम किसान एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours