जनता पूरी तरह से कांग्रेस को करारा जवाब देना चाहती है—अमर अग्रवाल

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  रायपुर

पूर्व मंत्री व मरवाही उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी अमर अग्रवाल ने कहा कि मरवाही जनता का हमें अपार स्नेह मिल रहा है। क्षेत्र के विकास के लिये हमारी प्रतिबद्धता हमेशा रही है। लेकिन कांग्रेस की कभी विकास को लेकर नीति स्पष्ट नहीं रही है। इसे लेकर मरवाही की जनता में भारी आक्रोश है।

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रभारी श्री अग्रवाल ने कहा कि अब सही समय आ गया है और जनता पूरी तरह से कांग्रेस को करारा जवाब देना चाहती है। कांग्रेस सदा विकास विरोधी रही है। इन दो वर्षों में विकास को लेकर झूठे वादों के अलावा कुछ भी नहीं हुआ है। इसे लेकर भी मरवाही की जनता बेहद निराश है। यही एक अवसर है कि कांग्रेस को करारा जवाब दिया जाये।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours