तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
बिहारपुर निवासी राजेन्द्र सिंह ने थाना चांदनी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके बंद मकान में लोहे की सिकड़ी को अटास कर दरवाजा खोलकर घर के अन्दर के अलमारी को तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम कुल 4,65,100 रूपये को अज्ञात चोरों के द्वारा रात्रि में चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व अपराध क्रमांक 51/18 धारा 380, 457, 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था।
मामले की विवेचना कर आरोपियों की पतासाजी कर दिनांक 04.01.2019 को 05 आरोपी ग्राम लामीदाह थाना सरई जिला सिंगरौली निवासी सिपाहीलाल बसोर उर्फ रामवृक्ष बसोर, बहादुर बसोर, ग्राम बुधेला, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली निवासी रामकुमार बसोर, गोविन्द बसोर उर्फ सेठ एवं ग्राम बरहवाटोला, थाना बरगांवा, जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश निवासी रामजनम बसोर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 964.22 ग्राम चांदी का जेवरात व नगदी समेज कुल 44 हजार 6 सौ 40 रूपये का बरामद कर उनके विरूद्व चालान न्यायालय में पेश किया गया। चॅूकि मामले में 2 अन्य आरोपी फरार थे जिनके विरूद्व धारा 173(8) जा.फौ. के तहत विवेचना कर लगातार पतासाजी की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने धारा 173(8) जा.फौ. के लंबित मामले में जिनमें आरोपी फरार है ऐसे मामलों के निराकरण में तेजी लाने, फरार आरोपियों की जानकारी जुटाते हुए उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिये थे। एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में मामले की विवेचना के दौरान थाना प्रभारी चांदनी को मुखबीर से जानकारी मिली कि मामले में फरार एक आरोपी रामसागर बसोर पिता बेचन बसोर अपने गांव लामीदाह थाना सरई, जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश का गांव में 2 मकान है जह
as

+ There are no comments
Add yours