शहर की सड़कों पर आवारा जानवरों का राज, गुजराना हुआ मुश्किल…. नही किसी को सुध… अब शहरी गोठान से आश

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


जानवरो ने बैकुन्ठपुर शहर में लोगों का रास्ता चलना तक मुश्किल कर रखा है। गली-मोहल्लों में घूमते आवारा जानवर आए दिन किसी न किसी के लिए हादसे का कारण बन जा रहे हैं। आवारा पशुओं के संबंध में भी शहर की ओवर ऑल स्थिति अच्छी नहीं है। पिछले सालो के आंकड़ों पर नजर डालें तो जहां कइ दर्जन से अधिक लोग आवारा जानवरों के चलते घायल हो चुके हैं। वहीं, 6 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं, समस्या को काबू करने की जिम्मेदारों की कोशिश की बात की जाए तो आवारा जानवरों सउक से हटाने में विभाग नाकाम सबित हुआ है। वहीं, अगर पकड़ने की कोशिश भी की जाती है तो पशु सुरक्षा से जुड़े संगठन सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर विरोध में उतर जाते हैं और नपा पर कइ तरह का दवाब बनाया जाता रहा है।
आवारा जानवरों की समस्या को लेकर कइ वर्षो कोशिस की जा रही है लेकिन बावजूद इसके अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम ही नहीं उठाया जा सका है। वहीं नगर पालिका का शहरी कांजी हाउस बनते ही खंडहर में तबदील हो चुका है। दूसरी ओर हर बार आवारा पशुओ की पकड धकड योजना हवा-हवाई ही साबित ही होती रही है।
यह हो तो सुधर जाएं हालात

  • आवारा जानवरों को हटाने के लिए मोहल्लों में अभियान चले
  • आवारा जानवरों को सड़क पर छोड़ने वालों पर कार्रवाई हो
  • जल्द से जल्द शहरी गोठान का निर्माण किया जाए
  • नगर पालिका सहित मुख्य सडको पर ग्राम पंचायत सहित नपा क्षेत्रो में घूम रहे आवार पशुओं को पकड कर जगंलो में छोडा जाये

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours