चिता घुटरी सड़क की जर्जर हालत तथा पुल नहीं होने से शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीण

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

ग्राम पटपुरा चीता घुटरी मार्ग के नदी में पुल नही होने तथा सड़क की जर्जर हालत होने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिक्षा सहित अन्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा क्षेत्र के जनपद सदस्य तथा ग्रामीणों के द्वारा शासन प्रशासन से कई बार पुल- पुलिया की मांग की गई है परंतु आज तक ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं हो सकी। मामला लखनपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम पटपुरा का है जहां चिताघुटरी सड़क की जर्जर हालत होने की वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है कई बार तो पुल नही होने तथा सड़क की जर्जर हालत होने स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में कई ग्रामीणों को अपने जान से हाथ धोना पड़ है।साथ ही बरसात के दिनों में अपने ब्लॉक मुख्यालय सहित अपने गृह ग्राम से कट जाने के कारण ग्रामीणों को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इस संबंध में जनपद क्षेत्र क्रमांक 1 के जनपद सदस्य बिहारी लाल तिर्की के द्वारा बताया गया कि शासन प्रशासन से कई बार पुल बनाए जाने की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद आज तक इस नदी पर पुल नहीं बन पाया है इस नदी पर पुल नहीं होने पर स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में कईयों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। जनपद सदस्य बिहारीलाल तिर्की के द्वारा बताया गया कि हाल फिलहाल में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई थी नदी के ऊपर पुल होता और समय से एंबुलेंस की सुविधा उस महिला को मिल जाती तो शायद महिला की जान बच सकती थी। उन्होंने शासन प्रशासन से कई बार पुल के संबंध में बात किए परंतु आज तक कोई सार्थक कदम शासन प्रशासन के द्वारा नहीं उठाया गया है उनके द्वारा बताया गया कि अगर इस नदी पर जल्द से जल्द पुल का निर्माण नहीं किया जाएगा तो उनके मार्गदर्शन में ग्रामीणों के द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इस संबंध में ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि इस मार्ग में पुल नहीं होने की वजह से चीता घुटरी के ग्रामीणों को एंबुलेंस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता तथा बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा चीता घुटरी के ग्रामीणों को शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन लेने आने तथा राशन ले जाने में भी काफी कठिनाइयां होती हैं। तथा जान जोखिम में डालकर बाइक सवार नदी पार करते हैं कई बार तो ऐसा होता है कि बाइक सवार नदी पार करने के दौरान गिर जाते हैं।जिससे बाइक सवारों चोटें आती हैं। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से इस नदी पर पुल बनाए जाने की मांग की है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours