तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कलेक्टर एस एन राठौर के निर्देशन में भारत सरकार, केन्द्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में 27 अक्टूबर 2020 से 2 नवम्बर 2020 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जायेगा। जिसका विषय सतर्क भारत समृद्ध भारत है। इस संबंध में जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिवस अर्थात् 27 अक्टूबर 2020 को प्रातः 11 बजे कोविड-19 महामारी के संक्रमण के संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई जायेगी।
as

+ There are no comments
Add yours