कोरिया टीचर्स एसोसिएशन शिक्षक संघ 1 नवंबर को मनाएंगे प्रतिकार, सत्कार एवं अधिकार दिवस

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह के निर्देश पर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जिला सचिव महेश शिवहरे, जिला कोषाध्यक्ष गंगाधर पांडे एवं जिला मीडिया प्रभारी अशोक लाल कुर्रे ने बताया कि 1 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस है, यह दिन छत्तीसगढ़ के निर्माण से जुड़ा है, एसोसिएशन ने लॉक डाउन में भी लगातार शिक्षक हित में कार्य किया है, 1 नवम्बर को एसोसिएशन की ओर से सत्कार, अधिकार व प्रतिकार दिवस के रूप में प्रचारित किया गया है, 1 नवम्बर को रविवार अवकाश भी है, अतः एसोसिएशन के कार्यक्रम का अवलोकन भी होगा। उन्होने बताया कि समय, संक्रमण और विषय को देखते हुए हमें जिला व ब्लॉक में कोरोना निर्देश का पालन करते हुए 1 नवम्बर के कार्यक्रम को संछिप्त रूप में पूर्ण किया जाना है –

  1. सत्कार – संविलियन होने वाले न्यूनतम 2 शिक्षको का सम्मान – सत्कार,
  2. अधिकार – क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित महंगाई भत्ता, 2 वर्ष से अतिरिक्त सेवा के लिए वेटेज देते हुए वेतन का निर्धारण – मांगपत्र को ज्ञापन स्वरूप में पुनः सार्वजनिक करना,
  3. प्रतिकार – 1 नवम्बर 2004 को ही पुरानी पेंशन योजना बन्द कर छत्तीसगढ़ में नवीन पेंशन योजना लागू किया गया, अतः छच्ै के विरोध में एक तख्ती पर का विरोध – प्रतिकार करना है।

  4. उक्त कार्यक्रम को पूर्णता व विस्तार देने के लिए 1 नवम्बर को जिला व ब्लॉक में 10 से 20 पदाधिकारी, जिसमे 2 संविलियन होने वाले शिक्षक के साथ बैठकर सुविधानुसार दोपहर 11 से 3 बजे के बीच उक्त तीनो कार्य को सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर स्थल में ही सम्पन्न करेंगे, यह कार्यक्रम पूर्णतः सफल हो इसके लिए कोरिया जिला के सभी पांचों विकास खंडों में ब्लॉक अध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ जिला के पदाधिकारी भी जो जिस ब्लॉक के हैं उसी ब्लॉक में शामिल होंगे सिर्फ बैकुंठपुर ब्लॉक में जिला व ब्लॉक कार्यक्रम संयुक्त रुप से होगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours