10 सूत्रिय मांगो को लेकर जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी दो दिन रहेगें सामूहिक अवकाष पर

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताक्ष्यक्ष ओपी शर्मा के आह्वान पर कोरिया जिले के समस्त कर्मचारी 2 एवं 3 नवंबर को अपनी 10 सूत्रिय मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे । कहा जा रहा है कि शासन को पूर्व में कई बार अपनी मांगों के लिए ज्ञापन दिया गया लेकिन शासन द्वारा अभी तक मांगों को पूर्ण नहीं किया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कोरिया के आर पी गौतम ने बताया कि 50 लाख का बीमा जोखिम भत्ता सहित 10 सूत्रीय मांगों के संबंध में शासन को अवकाश की चेतावनी दिया गया है। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच स्वास्थ्य कर्मचारी जान जोखिम में डाल डयूटी करते आ रहे हैं। संघ की प्रमुख मांगों में एक समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को कोरोना से निधन होने पर 50 लाख का बीमा एवं आश्रितों को योग्यता अनुसार तत्काल अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।

इसके अलावा कोरोना संक्रमित अधिकारी कर्मचारी का चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों का तत्काल भुगतान किया जाए। स्वास्थ्य कर्मचारियों का वेतन विसंगति दूर की जाए। कोविड डयूटी अधिकारी कर्मचारी को 14 दिन की डयूटी सात दिन क्वांरटाइन किया जाए। अधिकारी-कर्मचारियों को जोखिम भत्ता मूल वेतन का 10 फीसद प्रति माह एक माह का अतिरिक्त वेतन दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को जुलाई 2020 की वेतन वृद्घि व लंबित मांगे भत्ता देने हेतु आदेश करने सहित अन्य मांगें हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours