हजारो कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर…..कर्मचारियों को इंक्रीमेंट फैसला जल्द…..सीएम ने वित्त विभाग की चर्चा

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


प्रदेश के पौने चार लाख साथ साथ जिले के हजारो अधिकारी-कर्मचारियों को सरकार महंगाई भत्ते की तीसरी किस्त देने जा रही है। जिससे विभाग के कर्मचारियो में खुषी की लहर आ गइ्र है। बताया जा रहा है कि जनवरी-19 से महंगाई भत्ता नहीं दिया गया है। इसमें से एक किस्त के पेमेंट को लेकर सीएम भूपेश बघेल और एसीएस वित्त के बीच प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है। इसका भुगतान होने पर कोरोना से संकट में आए कर्मचारी और परिवार दीपावली अच्छे से मना पाएंगे। वित ममालो के जानकारो का कहना है डीए देने पर सरकारी खजाने पर करीब 300 करोड़ रुपए का भार आएगा। डीई की तीन किस्तों के पेमेंट को लेकर कर्मचारी संगठन ने सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। उनका कहना है कि कोरोना ने काफी आर्थिक नुकसान किया है। इससे उबरने के प्रयास हो रहे हैं।

सरकार अपने चुनावी वादे पूरे करने कर्ज ले रही है। एक नवंबर को किसानों को न्याय योजना का 1500 करोड़ रुपए भुगतान किया जाएगा। सातवां वेतनमान लागू होने के बाद तत्कालीन भाजपा सरकार ने इसके एरियर्स का भुगतान 6 किस्तों में करने का ऐलान किया था। इसमें एक किस्त रमन सरकार और दूसरी किस्त भूपेश सरकार ने दे दी है। तीसरी किस्त जनवरी में देनी थी। तीसरी किस्त मिलने पर कर्मचारियों की दिवाली की खुशियां बढ़ जाएंगी, क्योंकि एक कर्मचारी को 6 हजार से 25 हजार रुपए तक मिलेंगे। यह भी खबर है कि उच्च स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है कि कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का एरियर्स की पहली किस्त भी दी जा सकती है। एरियर्स की एक किस्त देने पर 500 करोड़ लगेंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours