बडी लापरवाही…….मुख्यमंत्री के दो दिवसीय प्रवास के दौरान कोरोना पॉजिटिव लिबरी ऑफिसर कर रहा था मुख्यमंत्री के खाद्य सामग्रियों की जांच

Estimated read time 1 min read

कोरिया जिले में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही उजागर …..मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉ ए के करण पाए गये कोरोना पाजेटिव …..मुख्यमंत्री के जाते ही किया गया होम आइसुलेट…..सी एम सहित दौरे पर मौजूद सभी मंत्रियो की सुरक्षा से खिलवाड

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरिया जिले में स्वास्थ्य विभाग की मनमानीयों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है इस दौरान गत दिनों स्वास्थ्य विभाग की बड़ी घोर लापरवाही सामने आई । जब गत दिनों 30 एवं 31 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के कोरिया जिले के प्रवास के दौरान लेदरी झगड़ा खाड में मुख्यमंत्री समेत सभ्ज्ञी मंत्रियो के खाने की सुरक्षा के लिए लिबरी ऑफिसर के तौर पर बैकुन्ठपुर जिला अस्पताल में पदस्थ वरिष्ठ चिकित्सक व अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ए के करन एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सागर दत्ता की ड्यूटी लगाई गई थी इस दौरान गत 30 अक्टूबर को सागर दत्ता के द्वारा मनेंद्रगढ़ एसडीएम कार्यालय में अपनी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत की गई । जिसके उपरांत उन्हें पास जारी किया गया था। वहीं पर डॉ ए के करण के संबंध में जब हमने मनेंद्रगढ़ के एसडीएम से बात की और उनसे पूछा कि डॉ ए के करण की कोरोना रिपोर्ट उन्हे पास जारी करने से पूर्व लिया गया था । इस बात की जानकारी होने से मनेंद्रगढ़ एसडीएम इंकार कर दिया। उनको तो यह भी याद नहीं है कि डॉ ए के करण की ड्यूटी लिबरी ऑफिसर के तौर पर मुख्यमंत्री के कोरिया प्रवास के दौरान लगाई गई थी। जबकि लिबरी ऑफिसर के तौर पर डॉक्टर ए के करन 30 एवं 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के काफिले में मौजूद 25 से 30 लोगों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था देखने के तौर पर इनकी ड्यूटी लगाई गई थी । वहीं पर मुख्यमंत्री का काफिले के जिले से रवाना होते ही 1 नवंबर को डॉक्टर ए के करन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई । इसके उपरांत उनके पुत्र के भी कोरोना जांच की गई जिसमें पिता पुत्र दोनों कोरोना से ग्रसित पाये गये जिसके उपरान्त सवासथ्य विभाग ने दोनों पिता-पुत्र को 17 दिन के हामे आइसोलेशन में भेज दिया है । इसकी पुष्टि बैकुन्ठपुर जिला अस्पताल के अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता के द्वारा की जा चुकी है । वहीं पर इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का रवैया और भी नंदनी कहा जा सकता है उनके द्वारा इस बात का जवाब देना तक उचित नहीं समझा गया कि उन्होंने बिना बिना करुणा जांच कराएं डॉक्टर ए के करन की ड्यूटी मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान कैसे लगा दिया । जिले में महामारी कानून का माखौल उड़ाते हुए जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा जिस तरीके से मुख्यमंत्री की सुरक्षा को दांव पर लगाकर गैर जिम्मेदारी का प्रदर्शन किया है उससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे तो पहले से थी अब इन जिम्मेदारो ने तो हद ही कर दी है। मुख्यमंत्री जैसे अति महत्वपूर्ण प्रवास में भी घोर लापरवाही करते हुए जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को इनके रवैया को लेकर इन्हें कार्रवाई भी झेलनी पड़ सकती है । इस दौरान हमने कोरिया कलेक्टर से भी इनकी जानकारी ली तो उन्होंने मामले में जानकारी होने से ही इंकार कर दिया । बड़ी अजीब विडंबना है इस जिले की जहां पर जिला अधिकारी को भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जिन अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उनके संबंध में उनकी कोरोना जांच के संबंध में कोई जानकारी नहीं । हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात करता हूं । किंतु अब इस तरीके के रवैया में बात करने से क्या लाभ होगा यह तो समझ से परे है। वहीं पर दूसरी ओर हमने इस संबंध में मुख्यमंत्री के कार्यालय को भी इसकी सूचना दे दी है इस दौरान हमने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रुचिर गर्ग को भी संपूर्ण घटनाक्रम से अवगत करा दिया है उन्होंने भी जिले में घोर लापरवाही के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की है।

इस दौरान दो दिवसीय कोरिया प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा षिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रुचिर गर्ग एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा भी उपस्थित रहे।

वर्जन………
इस तरीके का कार्य बेहद निंदनीय और शर्मनाक है मुख्यमंत्री के संवेदनशील प्रवास के दौरान एैसी लापरवाही होना दुर्भाग्यजनक एवं चिंताजनक है।
रुचिर गर्ग – मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकार

मुझे इसकी जानकारी नहीं है कि डॉ ए के करण कोरोना पोजेटिव पाए गए हैं मैं इस संबंध में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से बात करता हूं ।
एस राठौर – कलेक्टर कोरिया

मुझे याद नहीं है कि डॉक्टर ए के करण की ड्यूटी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान लगाई गई थी।

आर डी चैधरी – एडीएम मनेंद्रगढ़

डॉ ए के करन कोरोना पोजटिव रिर्पोट 1 नवंबर को आई। जिसके उपरांत उनके पुत्र के भी कोरोना जाच की गई दोनों पिता-पुत्र कोरोना पाजेटिव पाए गए । दोनो को 17 दिन के होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है इससे आगे की जानकारी के लिए आप जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से बात करें । कि मुख्यमंत्री के काफिले में उनकी ड्यूटी लगाने से पूर्व उनकी कोरोना रिपोर्ट ली गई है या नहीं।

डॉ सुनील गुप्ता – अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल बैकुंठपुर

डाॅ. ए के करन की डियूटी मेरे साथ सीएम के प्रवास के दौरान लिबरी आफिसर के तौर पर लगाइ गइ थी। मैंने अपनी कोरोना नेगेटिव रिर्पोट मनेन्द्रगढ एसडीएम कार्यालय में जमा किया जिसके उपरान्त मुझे कार्यालय से पास दिया गया।
सागर दत्ता – खादय सुरक्षा अधिकारी

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours