पॉकेट मार गिरोह के 2 महिला सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 8 में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में पाकिट मार गिरोह के 2 महिला सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 11 नवंबर दिन बुधवार को लखनपुर के साप्ताहिक बाजार में कुछ लोगों की पॉकेट मारी की गई थी सूचना पाकर लखनपुर पुलिस सप्ताहिक बाजार पहुंच संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं दो महिला किसानीन बाई, सरिता ग्राम पोड़ी थाना बांगो जिला कोरबा निवासी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने दोनों आरोपी महिला के पास से नगद 12 सौ रुपये बरामद किया। लखनपुर पुलिस दोनों आरोपीत महिलाओं को धारा 379 के तहत न्यायिक रिमांड में भेजा है। इस पूरी कार्यवाही में लखनपुर थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह सहायक उपनिरीक्षक आसन राम यादव
प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप आरक्षक दशरथ राजवाड़े अजय शर्मा रविंद्र साहू महिला आरक्षक ज्योति कुजुर भोली राजवाड़े सक्रिय रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours