स्वैच्छिक षिक्षक की पहचान कर योजना को बनायें सफल – कलेक्टर
तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
राज्य साक्षरता मिषन प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्षन में जिले में पढ़ना लिखना अभियान प्रौढ़ षिक्षा हेतु योजना प्रारंभ की जाने वाली है, जिसकी पूर्व तैयारी के संबंध में कलेक्टर रणबीर शर्मा के द्वारा आज यहाॅ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तीय समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें जिला षिक्षा अधिकारी, जिला मिषन समन्वयक सर्व षिक्षा अभियान, सर्व विकासखंड षिक्षा अधिकारी, नगरपालिका एवं नगर पंचायत के अधिकारी एवं संकुल समन्वयक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित हुए।
बैठक में पूर्व तैयारी के संबंध में जिला षिक्षा अधिकारी एवं जिला मिषन समन्वयक के दौरा शासन के दिषा निर्देषों के अनुरूप विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि पढ़ना लिखना अभियान के अन्तर्गत 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को बुनियादी साक्षरता प्रदान किया जाना है। प्रारंभिक रूप से प्रौढ़ षिक्षा हेतु असाक्षर लोगों का चिन्हांकन नगरपालिका एवं नगर पंचायत के अधिकारियों के माध्यम से किया जाना है, जिसमें विषेषकर महिलाओं को प्राथमिकता के साथ चिन्हाकित किया जाना है। उन्होनें बताया कि इस योजना के द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के वे सभी जिले कवर किये जायेंगें जिनमें असाक्षर लोग हैं। इस संबंध में शासन से विस्तृत दिषा निर्देष जारी किये गये हैं, जिसे बैठक में बताया गया।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के द्वारा बताया गया कि इस संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में पढ़ना लिखना अभियान से संबंधित पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जायें, जिससे समस्त जनों को शासन की योजना की जानकारी प्राप्त हो। उन्होनें सर्वे कार्य हेतु दल का गठन किये जाने संबंधित अधिकारियों को निर्देषित किया है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद स्तर के अधिकारी एवं शहरी क्षेत्रों में नगर के अधिकारी शामिल होंगें। उन्होनें बताया है, कि योजना अंतर्गत षिक्षण कार्य हेतु स्वैच्छिक षिक्षकों से कार्य लिया जाना है, जिसमें किसी भी प्रकार का वेतन प्रदाय नहीं किया जायेगा। कलेक्टर ने इस संबंध में उचित जानकारी प्रदाय करते हुए क्षेत्रों में स्वेच्छा से षिक्षण कार्य कराने वाले जनो को पूर्व में ही चिन्हांकित करने निर्देषित किया है। उन्होनें इस कार्य को जिम्मेदारीपूर्वक करने कहा है जिससे योजना को सफल बनाया जा सके
as

+ There are no comments
Add yours