राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, कोरिया की बैठक सम्पन्न

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, जिला कोरिया की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला अध्यक्ष गणेश रजवाड़े के नेतृत्व में राजीव भवन, बैकुंठपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रभारी अमित गुप्ता, सह-प्रभारी सीमा बागरी एवं संभागीय प्रभारी संगीता राजवाड़े की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में काम मांगो अभियान जिला कार्यकारिणी के गठन एवं आगामी जिला सर्वाेदय संकल्प शिविर के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन सहित सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं पंचायत कमेटी के अध्यक्षगण सहित बड़ी संख्या में सम्मानित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours