तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर स्वास्थ्य अमला के द्वारा नोवा 10 नवंबर को 19 लोगों का rt-pcr में 78 सैंपल लेकर जांच के लिए जिला मुख्यालय अंबिकापुर भेजा था 11 नवंबर की रात लखनपुर क्षेत्र के 3 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है स्वास्थ्य अमला से मिली जानकारी के मुताबिक लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 9 वार्ड क्रमांक तीन तथा ग्राम अंधला में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है साथ ही 12 नवंबर दिन गुरुवार को 227 लोगों का कोरोना सैम्पल लिया गया। 203 एंटीजन 24 rt-pcr मेथड से सैंपल लिया गया एंटीजन में जांच उपरांत लखनपुर वार्ड क्रमांक 3 निवासी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य अमला के द्वारा एंबुलेंस 108 के माध्यम से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर भेजा गया है। उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर पी एस केरकेट्टा के द्वारा दी गई है।
as

+ There are no comments
Add yours