किसानों को सब्जी खेती से मिल सकती हैं अच्छी मुनाफे के साथ रोजगार के अवसर -अमीत सिंह देव

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

आज के समय में धान गेहुं दलहनी तिलहनी के अलावा सब्जी फसल आमदनी का अच्छा जरिया है । हमें साग सब्जी की खेती करने चाहिए सब्जी कारोबार से लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं साथ ही लाभांश मिलने से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। रोजमर्रा की जिंदगी में हमें प्रति दिन भोजन में सब्जी चाहिए । और बाजारों में सब्जी की ‌मागे दिन ब दिन बढ़ने से महंगे भाव बिक रही हैं। सब्जी का व्यापार आर्थिक आय का अच्छा साधन है इससे बेरोजगारी कम हुई है। हम अपने खेत बाड़ी में सब्जी का खेती करके अच्छा मुनाफा हासिल कर सकते हैं ।
उपरोक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि ज प उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव ने १०नवम्बर को ग्राम पुहपुटरा में उद्यान विभाग द्वारा आयोजित बीज वितरण समारोह में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा। आगे उन्होंने यह भी कहा कि लोग अपने छोटे छोटे घर बाड़ी में साग सब्जी की खेती करें और लाभ उठाये। इस उद्देश्य को लेकर आज उद्यान विभाग द्वारा करेला मिर्ची बीज के साथ जैविक खाद का वितरण किया जा रहा है।
शासन के दूसरे महती योजनाओं के बारे में ज प उपाध्यक्ष ने जानकारी दी। आयोजित कार्यक्रम में उप सरपंच सत्येन्द्र राय कृषि स्थाई समिति अध्यक्ष एवं उद्यान अधिक्षक यू के पैकरा हिमांशु अग्रवाल अभय प्रजापति विभाग के अधिकारी कर्मचारी ग्रामवासी सोसल डिस्टेसिग का पालन करते हुए उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours