तहकीकात न्यूज @ सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ
मुखबिर की सूचना पर अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहे वाहन को जप्त करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। वही सटीक जानकारी होने के बावजूद आरोपी या आरोपीयों का भाग जाना पूरी कार्यवाही पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया गया कि सूचना मिली थी कि हरियाणा राज्य से ट्रक नम्बर UP – 14 – JT -1225 में अवैध शराब कोरीया जिले की तरफ आ रही है। जिस पर पुलिस द्वारा चारों तरफ नाकाबंदी कर सर्चिंग की गयी ।

सर्चिग के दौरान नेशनल हाईवे 43 में संदिग्ध ट्रक का पीछा किया गया तो पुलिस को पीछे आता देख कर ट्रक चालक गाड़ी को पेट्रोल पम्प नागपुर के पास छोड़ कर फरार हो गया । ट्रक की विधिवत तलाशी लेने पर 320 पेटी इम्पीरियल ब्लू जिसकी कीमत 50,00000 एवं गाड़ी जिसकी अनुमानित लागत 45, 00000 को मौके पर जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी के फरार होने से कई सवाल अनसुलझे –
पुख्ता जानकारी के बावजूद आरोपी के भाग जाने से मुख्य आरोपी जिस तक माल पहुँचना था पुलिस का हाथ खाली रह गया । वही शासन द्वारा अवैध शराब रोकने हेतु जांच नाका में आबकारी विभाग के होने के बावजूद कोरिया जिले में दाखिल होना आबकारी विभाग की कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। फिलहाल जब तक ट्रक चालक पकड़ में नहीं आ जाता तब तक कायसों का दौर चलता रहेगा।


as

+ There are no comments
Add yours