खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का हुआ आतिशी भव्य स्वागत

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

रायपुर प्रवास के दौरान 17 नवम्बर को लखनपुर पहुंचे अमरजीत भगत खाद्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन का भव्य आतिशी स्वागत स्थानीय स्तर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ किया इस दौरान मंत्री श्री भगत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए मांग शिकायतों के संबंध में क्षणिक चर्चा करते हुए आश्वासन दिए साथ ही किसानों के कर्ज़ सम्बधी राशन कार्ड बनाए जाने से मुतालिक खास दिशा निर्देश दिए इसके अलावा आवेदन कर्ताओं ने खाद्य मंत्री के समक्ष अपने मांगो को लेकर आवेदन पेश किए।

इस दौरान उनके साथ अंबिकापुर से आए लालचंद यादव ,शिव प्रसाद अग्रहरि, नरेंद्र पांडे, रमेश जायसवाल, मामू अग्रवाल ,ताहीर नूर, इम्तियाज खान ,मुजीब खान ,जगरोपन यादव ,जयप्रकाश साहु, अमित बारी ,दीपक , रमजान खान सहित तमाम जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पुलिस महकमा के एसडीओपी चंचल तिवारी थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह समस्त स्टाफ क्षेत्र के सरपंच ग्रामवासी काफी तादाद में उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours