तहकीकात न्यूज @ सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ
दीपावली पर्व में उपहार देने की परम्परा सदियों से रही है। मगर परम्परा के बहाने लोगों को उपकृत करना नया रिवाज सा बन गया है। इसी प्रकार का मामला प्रकाश में आया जब निर्दलीय जीत कर वार्ड नं.7 से पार्षद बने एवं वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके पार्षद श्याम सुंदर पोद्दार ने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ का कर्मचारी दीपावली का उपहार ले कर उनके पास आया और बोला कि अध्यक्ष मैडम ने भेजवाया है। साथ ही लिफाफा भी था। जिस में पांच – पांच सौ के नोट झलक रहा था, जिसे उनके द्वारा वापस कर गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार का कृत्य कही ना कहीं भ्रष्टाचार को बढावा देने जैसा है। मामला उजागर होने पर अन्य पार्षदो से इस पर बात की तो अधिकांश पार्षदो ने अनभिज्ञता जाहिर किया । वही पार्षद सरजू यादव ने कहा कि उनके घर में दीपावली का उपहार भेजा गया था परंतु उनके घर में नहीं रहने के कारण वापस कर दिया उसमें क्या था क्या नहीं उनको नहीं मालूम , पार्षद दया शंकर यादव का कहना है कि मिठाई मिली है इसके अलावा कुछ और की जानकारी नहीं है। कांग्रेसी पार्षद अनिल प्रजापति का कथन है कि उन्हें कुछ नहीं दिया गया है।
इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष से संपर्क ना हो पाने पर What’s app के माध्यम से जानकारी चाही गयी परन्तु उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया।
AS

+ There are no comments
Add yours