तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व पुरुष नसबंदी पखवाड़े का आयोजन 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक किया जायेगा । प्रथम चरण में मोबिलाइजेशन सप्ताह 21 से 27 नवंबर तक तथा द्वितीय चरण में 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक सेवा वितरण सप्ताह मनाया जाएगा।
जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बताया 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाले पखवाड़े के अंतर्गत समस्त गतिविधियों को कोविड-19 के नियमो का पालन करते हुए सुनिश्चित किया जाएगा । पखवाड़े का उद्वेश्य पुरुष नसबंदी के बारे में समाज में जागरूकता लाना और पुरुषों में नसबंदी को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करना है।“
उन्होने बताया, दंपती संपर्क 21 से 27 नवंबर तक चलेगा और 28 नवंबर से 04 दिसंबर तक द्वितीय चरण में सेवा वितरण सप्ताह मनाया जाएगा। परिवार नियोजन के लिए दी जाने वाली सेवाएं दिशा निर्देशों के अनुसार ही प्रदान की जाएंगी । पखवाड़ा में 21 नवंबर से 2 सप्ताह तक मुख्यता वेसेक्टॉमी पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा । इस सप्ताह के दौरान पुरुष नसबंदी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित होने वाली गतिविधियां
नसबंदी के तीन माह उपरांत (जांच में शुक्राणु संख्या शून्य पाए जाने पर) ही प्रमाण पत्र हितग्राही को प्रदान किया जाएगा । केंद्र पर पुरुष नसबंदी सेवा और इसके फायदे को प्रदर्शित किया जाएगा । भारत सरकार द्वारा निर्देशित समस्त मानकों एवं दिशा निर्देशों का पालन समस्त स्तरों पर किया जाएगा ।
मोबिलाइजेशन फेस में आयोजित की जाने वाली गतिविधियां
मोर मितान मोर संगवारी का आयोजन दिशा निर्देश के अनुसार किया जाएगा । अधिक से अधिक प्रचार प्रसार के लिए डिजिटल माध्यम के प्रयोग को बल दिया जाएगा । किया जाएगा जिसमें व्यक्तिगत चर्चा और पुरुष नसबंदी के फायदे हितग्राहियों को बताये जाऐंगे। साथ ही पुरुष नसबंदी से संबंधित मिथकों को दूर करने के लिए परामर्श भी प्रदान किया जाएगा । कंटोनमेंट एवं बफर जोन में मोबाइल वेन की व्यवस्था कर प्रचार प्रसार किया जाएगा
as

+ There are no comments
Add yours