धान खरीदी के संबंध में एसडीएम एवं मिलर्स के साथ बैठक संपन्न

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


धान खरीदी राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इस वर्ष 1 दिसंबर से प्रदेष में धान खरीदी की जायेगी। धान खरीदी के दौरान अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए युध्द स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर एसएन राठौर द्वारा कोरिया जिले में धान खरीदी की तैयारियों की जानकारी लेने सभी विकासखण्डों के एसडीएम से वीडियो कांफ्र्रेंसिंग की गई। जिसमें कलेक्टर श्री राठौर ने नवीन धान खरीदी केंद्र सहित केंद्रों में चबूतरा निर्माण, बिजली, शौचालय, पेयजल, पहुंच मार्ग आदि मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिये। कलेक्टर ने कहा कि सभी केंद्रों में सुरक्षा हेतु सीसीटीव्ही कैमरा अवष्य लगाये जायें एवं पंचायत से कुछ आॅपरेटर्स का चयन कर उन्हें धान खरीदी से संबंधित कार्यालयीन कार्य का प्रषिक्षण दिया जाये, जिससे आवष्यकता होने पर उनसे काम लिया जा सके।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सभी धान खरीदी केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखें। उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण पूर्ण गंभीरता से करें। धान खरीदी से संबंधित कार्यालयीन कार्यों के लिए ऐसे भवन का चयन जहां जानकारी संधारित किया जा सके। इसी तरह उन्होंने एसडीएम से उनके अनुभाग मंे वर्तमान में उपलब्ध पीडीएस बारदाना के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिले में लगभग 4 लाख बारदाने एकत्रित कर लिए गए हैं। उन्होंने धान खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व शत प्रतिषत बारदानों का एकत्रीकरण करने हेतु शीघ्र प्रगति लाने के निर्देष दिये हैं। बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र में धान बेचने हेतु किसान पंजीयन के बारे में जानकारी ली। जिस पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि विगत 17 नवंबर तक किसानों का पंजीयन किया गया है।
इसके बाद कलेक्टर ने जिले में संचालित 18 राइस मिलर्स के साथ भी बैठक की एवं मिलर बोरे के कलेक्षन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मिलर्स अपना सत्यापन यथाषीघ्र करायें। इस दौरान उन्होंने मिलर्स से उनकी समस्याओं पर चर्चा की।  

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours