तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
अपने विधानसभा क्षेत्र लखनपुर प्रवास के दौरान २७ नवंबर को टी ,एस, सिंह देव पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने बाकायदे सोसल डिस्टेसिग नियम का पालन करते हुए ब्लाक स्तर के पोलिंग बूथ के जमीनी कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए हालचाल पूछा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खास दिशा निर्देश दिए। लखनपुर पहुंचे पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव का स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतीशबाजी करते हुए ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया। मंत्री सिंह देव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच जीवन दीप समिति का बैठक लेते हुए आय व्यय अस्पताल प्रबंधन से मुतालिक अहम मुद्दों पर चर्चा करते हुए अपने विचार साझा किया व्यवस्था सुधार को लेकर अपने सुझाव दिये।
शासन के महती स्वास्थ सम्बन्धी योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए आम जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराये जाने कहा। उन्होंने कोविड- १९ के दौर में विभाग के अधिकारी कर्मचारियों मैदानी अमले के सक्रिय कार्य प्रणाली को बेहतर कहा। एक लम्बे अन्तराल के बाद हुए जीवन दीप समिति के इस बैठक में स्वास्थ सम्बन्धी दूसरे मुद्दे पर भी गहनता से चर्चा की गई ।इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता प्रदेश कांग्रेस सदस्य। विक्रमादित्य सिंह देव, ज प उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव, युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विरेंद्र सिंह देव मख्य चिकित्साधिकारी डॉ पी,एस, सिसोदिया बी एम ओ डाक्टर पी एस केरकेट्टा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
as

+ There are no comments
Add yours