भाजपा ने दिया पटवारी संघ के आंदोलन को समर्थन सचिवों से भी मिले भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल

Estimated read time 0 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर


भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बाबूलाल राजस्व पटवारी संघ के धरना स्थल रंगमंच मैदान में पहुंचकर पटवारियों से चर्चा की एवं उनकी मांगों को सुना
9 सूत्री मांग को लेकर की जा 14 दिनों से हड़ताल के संबंध में पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमारी मांगे बिल्कुल जायज है उनमें से प्रमुख मांग स्टेशनरी वह वह जो कि 250 से बढ़ाकर 1000 किया जाए,हमें कंप्यूटर लैपटॉप, इंटरनेट संबधी सुविधाये दी जाए, वेतन विसंगति दूर की जाए ,नक्सली भत्ता दिया जाए,बिना विभागीय जांच के एफआईआर न हो ये सारी मांगे बताई ,जिसपर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने सहमति जताते हुए कहा की पटवारी संघ की मांग जायज हैं, सरकार को चाहिए कि मांगों पर ध्यान देते हुए पटवारियों की हड़ताल समाप्त करावे जिससे आम जनता को परेशानियों से निजात मिल सके, धान खरीदी के समय में प्रदेश का किसान गिरदावरी के नाम पर अपने रकबा कटने से काफी परेशान हैं एवं बहुत से किसानों का रकबा त्रुटि के कारण भी काफी कम हो गया है जिसे भी सुधारने का कार्य पटवारियों के माध्यम से किया जाता है, परंतु पटवारियों की हड़ताल पर होने से सारे कार्य नहीं हो पा रहे हैं, जिससे किसान सबसे ज्यादा परेशान है, पटवारी भी समाज का एक अंग है और उनके ऊपर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं, इनके मांगों को राज्य सरकार को तत्काल मानते हुए हड़ताल को समाप्त करवानी चाहिए, भारतीय जनता पार्टी जिले के पटवारियों के साथ है और अहंकार में डूबी भूपेश सरकार को हड़ताल जल्द समाप्त हो ये प्रयास करना
चाहिए।
वही सचिव संघ की हड़ताल में जिला अध्यक्ष एवं उनकी मांगों को जाना 1 सूत्री मांग को लेकर नियमितीकरण की मांग करते हुए सचिव संघ हड़ताल पर है भारतीय जनता पार्टी की रमन सरकार के समय से पटवारी सचिवों की चिंता की गई थी उन्हें 1200 से नियमित कर्मचारि का हक दिया गया था भूपेश सरकार सचिवों को भी नियमित करे जो झूठा वादा करके ये सरकार में आएं हैं भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के साथ जिलामहामंत्री मुरली मनोहर सोनी,राजेश अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहु मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours