तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
कोयलांचल क्षेत्र एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के पश्चिम चिरमिरी में संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र द्वारा आवश्यक नियमों का पालन करते हुए गरिमामय में तरीके से आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पूनम सिंह अध्यक्ष संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र ने कहा कि जनमानस वर्ष के मार्च माह से वर्तमान तक कोरोनावायरस से बचाव व रक्षण के लिए शासन प्रशासन के मार्गदर्शन में कार्य व कदम उठाते रहे हैं वही कोरोना के नए रूप में आने की खबर भी समाचारों से प्राप्त हो रही है साथ ही वर्ष के अंतिम माह में पड़ रही कड़ाके की ठंड से भी लोगों का जीना मुहाल हो रहा है जिससे सभी आयु वर्ग के साथ-साथ वृद्ध जनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिससे राहत दिलाने व निजात पाने के उद्देश्य संपदा महिला मंडल द्वारा इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम शिविर का आयोजन विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों के मौजूदगी में किया गया है
जिसका लाभ आम जनों तक पहुंच सके। कार्यक्रम में डॉ अनुपमा दुबे ने कोरोनावायरस के लक्ष्ण से लेकर बचाव के तरीकों के बारे में सरल शब्दों में विस्तार से बताते हुए कहा कि इससे भयभीत होने की आवश्यकता नहीं बल्कि सतर्क रहने की आवश्यकता है इसमें शासन प्रशासन व स्वास्थ्य संचनालय के दिशा निर्देश व नियमावली बचाव व सुरक्षा के दिशा में अहम योगदान देते हैं इसी क्रम में परस्पर एक दूसरे से दूरियां चेहरे पर नियमित रूप से गाइडलाइन के अनुसार चयनित मास्क व हाथों की साबुन से नियमित सफाई अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आहार को अपने भोजन में नियमित रूप से शामिल करने का भी आह्वान किया।
साथ ही डॉक्टर अनुपमा दुबे ने पड़ रही कड़ाके की ठंड व चल रही शीतलहर से भी बचाव के तरीकों से आम जनों अवगत कराया।
आयोजन में डॉक्टर शंभू प्रसाद ने भी विषय से संबंधित जानकारियां उपस्थित जनो तक पहुंचाई
as

+ There are no comments
Add yours