ऊनी स्वेटर व बिस्कुट का वितरण कराया गया

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

खडगवां विकासखंड के ग्रामीण अंचल संकुल केंद्र सिंघत के पहाड़ी क्षेत्रांतर्गत स्थित प्राथमिक शाला सूखापाली में जैन समुदाय से अपने मृतक माता की स्मृति में समाजसेवी व व्यवसायी विजय कुमार जैन (बाबे जैन) प्रतिष्ठान मुक्ता ड्रेसेस हल्दीबाड़ी के द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बढ़ती ठंड के प्रकोप से नौनिहालों को राहत देने के लिए शाला में अध्ययनरत सभी 29 बालक और बालिकाओं को संकुल प्रभारी चंद्रशेखर कश्यप व संकुल समन्वयक राजेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में व रामानुज लाल गुप्ता शैक्षिक समन्वयक सिंघत संकुल के प्रेरित प्रयास से ऊनी स्वेटर व बिस्कुट का वितरण कराया गया।

ज्ञात हो कि समाजसेवी व्यवसायी बाबे जैन के द्वारा 2017 में चिरमिरी के वनांचल स्थित माध्यमिक शाला साजा पहाड़ के सभी बालिकाओं को स्कूल परिधान के रूप में सलवार शूट का वितरण 2018 में सड़क दफाई प्राथमिक शाला में उनी स्वेटर का वितरण तथा प्राथमिक शाला हल्दीबाड़ी के लगभग 90 बच्चो को टाई – बेल्ट का वितरण किया गया था ।बाबे जैन के द्वारा बच्चो के प्रति इस निस्वार्थ सेवा को उपस्थित जनो ने सराहनीय कदम बताया ।इस अवसर पर ग्राम सुखापाली के जनप्रतिनिधि , संस्था प्रमुख संतोष कुमार यादव समेत पालकगण उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours