तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
खड़गावां ब्लॉक की किसानों की बहुचर्चित मांग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को खोला जाना आवश्यक थी जिसको धयान में रखते हुए बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव और मनेन्द्रगढ़ के विधायक विनय जयसवाल के संयुक्त प्रयाश और सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत के आशीर्वाद से उक्त बैंक का आज शुभारभ हुआ.. उक्त बैंक पूर्व में किसानों को अपने राशि आहरण के लिए चिरमिरी जाना पड़ता था जहाँ किसानों काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था..
उक्त बैक के खुलने से किसानों और ग्रामीण जनों में काफी हर्ष है.. शुभारभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक . विनय जयसवाल, नज़ीर अज़हर, वेदांती तिवारी, अशोक जयसवाल, प्रकाश तिवारी, गणेश राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू सूर्य प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम कृष्ण साहू, विजय जयसवाल, मनोज साहू, आदित्य शर्मा, दिलबंधु यादव ग्राम पंचायत के सरपंच और जनप्रतिनिधि काफी संख्या में उपस्तिथ रहे..कार्यक्रम को सफल बनाने में ओंकार पांडेय , अशोक श्रीवास्तव , भुनेश्वर साहू, मनोज साहू सहयोग रहा..
as

+ There are no comments
Add yours