31 से 2 फरवरी तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान ……..89,977 से ज्यादा बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

पल्स पोलियो अभियान के अंर्तगत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा 31 जनवरी को बूथ में एवं 1 तथा 2 फरवरी को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चो को पोलियो की खुराक ‘’दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार’’ मंत्र के साथ पिलाई जायेगी । इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जा चुका है । इसी क्रम में कोरिया में 89,977 से ज्यादा बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसकी तैयारी ब्लॉक स्तर तक कर ली गई है।
जिला टीकाकरण अधिकारी कोरिया डॉ. एस.एस.सिंह ने बताया,” अभियान के प्रथम दिन यानि 31 जनवरी को पोलियो बूथ पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। वहीं दूसरे और तीसरे दिन यानि 1 और 2 फरवरी को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।“
डॉ. एस.एस.सिंह के अनुसार, कुल 880 टीकाकरण बूथ में 80 पर्यवेक्षको की निगरानी में 2,843 बूथ टीम सदस्यों के माध्यम से 89,977 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी।जिसमें पटना के निर्धारित 150 बूथ में 0 से 5 वर्ष आयु के 25,650 बच्चें , मनेन्द्रगढ के निर्धारित 180 बूथ में 23,325 बच्चें, सोनहत के निर्धारित 100 बूथ में 7,023 बच्चे ,खडगवो के निर्धारित 278 बूथ में 18,880 बच्चे, जनकपुर के निर्धारित 172 बूथ में 15,099 बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक शाला, उपस्वस्थ्य केंद्रों से लेकर प्राथमिक, सामुदायिक, जिला अस्पतालों, में पोलियो की खुराक दी जायेगी ,वहीं घर घर जाकर कुल 1.38 घरो में 898 टीम के 2,774 सदस्यो के माध्यम से बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिसकी निगरानी 99 पर्यवेक्षको के द्वारा की जायेगी वहीं ट्रांजिट टीम के द्वारा 15 ट्रांजिट स्थल में 36 टीम सदस्य अभियान में भागीदारी निभायेंगे।
पल्स पोलियो अभियान की जानकारी देते हुए सीएमएचओ डां रामेश्वर शर्मा ने बताया,”हमारा लक्ष्य है सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाई जा सके इसके लिए जिले के सार्वजनिक भवनों, बस स्टैण्ड में भी टीकाकरण केन्द्र बनाए जायेंगे। पल्स पोलियो अभियान के लिए प्रचार-प्रसार की गतिविधियों को तेज करने के निर्देश मिले हैं। इसके लिए लोगों को शार्ट मैसेज सर्विस (एसएमएस) के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई जाऐगी। साथ ही दीवार लेखन, बैनर, पोस्टर्स का प्रयोग कर जागरुकता बढाने का कार्य जारी है।“
उन्होने बताया ,”केन्द्रों में बच्चों को पोलिया वैक्सीन की दो-दो बूंद पिलाने के लिए शासकीय कर्मचारियों और मितानिनों की तैनाती के साथ ,पल्स पोलियो के लिए मेला एवं बाजार स्थल तथा मोबाइल टीम टीकाकरण के जरिये भी खुराक की व्यवस्था की जायेगी।“
विश्व स्वास्थ संगठन ने मार्च 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया था लेकिन पड़ोसी देशों से पोलियो के खतरे को देखते हुए भारत सरकार अभी भी वर्ष में एक बार पल्स पोलियो का अभियान चला रही है ताकि भारत में पोलियो मुक्त की स्थिति बनी रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours