Whatsapp पर शिकायत दर्ज कराये —–तुरंत कार्रवाई करेगी छत्तीसगढ़ पुलिस

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . रायपुर     

हाईटेक होती छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस दिशा में अब एक कदम और बढ़ा लिया है. अभी तक केवल फोन के जरिए पुलिस में कंप्लेंट की जा सकती थी, लेकिन अब वाट्सऐप के माध्यम से भी शिकायत की जा सकती है, और पुलिस आपकी शिकायत पर कार्रवाई करेगी.
लोगों की शिकायतें वॉट्सअप पर लेने का यह प्रयोग पहली बार किया जा रहा है।
अगर स्थानीय पुलिस ना सुने आपकी बात तो सीधे आला अफसरों तक पहुंचेगी बात
पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी हुआ वॉट्सअप नंबर 9479194900
छत्तीसगढ़ की पुलिस आम लोगों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत कर रही है। अब वॉट्सएप के जरिए भी लोग संगीन मामलों की शिकायत सकेंगे। DGP डीएम अवस्थी कि इन शिकायतों पर नजर होगी और कार्रवाई न करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। DGP की मॉनिटरिंग में चलने वाली इस नई व्यवस्था में यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि लोगों की शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण हो।

1 फरवरी से यह नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी

इस व्यवस्था के तहत उन मामलों पर त्वरित कार्रवाई हो सकेगी जिन पर किसी कारण से स्थानीय पुलिस ध्यान नहीं देती। DGP डीएम अवस्थी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम जल्द ही एक नए प्रोग्राम की शुरुआत करने जा रहे हैं। पुलिस की शिकायत सेल समाधान के जरिए वॉट्सअप सेवा शुरू की जा रही है। जिसके लिए पुलिस मुख्यालय से एक जारी आदेश में कहा गया गया है कि अब आम जनता पुलिस मुख्यालय के 9479194900 पर शिकायत कर सकते है जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी

अब तक यह थी व्यवस्था:

छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर समाधान नाम की एक कैटेगरी है। लोग इस पर क्लिक करने के बाद एक डिजिटल फॉर्म भरकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते थे। इसे बंद नहीं किया गया है। अफसरों ने बताया कि शिकायत की प्रक्रिया को और आसान करने के लिए वॉट्सअप की सेवा शुरू की जा रही है। पुलिस मुख्यालय से इसके बाद यह शिकायतें संबंधित थानों को भेजी जाती हैं और यह निर्देश दिया जाता है कि इस पर कार्रवाई करें। कुछ बेहद संगीन मामले जिन पर डीजीपी के हस्तक्षेप की जरूरत होती है तो स्वयं डीएम अवस्थी ही मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश जारी करते हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours