न्यायलय के आदेष पर सोनहत जनपद सीईओ पर हुआ मामला दर्ज

Estimated read time 1 min read

एक अन्य मामले में 6 को उम्र कैद की सजा

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

न्यायालय के के आदेश पर कोरिया जिले के जनपद चुनाव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित एक अन्य पर बैकुंठपुर के अजाक थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में बैकुंठपुर के अजाक थाने से मिली जानकारी के अनुसार सोनहत के वार्ड नंबर 3 के निवासी दिनेश सिंह की शिकायत पर 12 जनवरी 2021 के पुराने मामले में न्यायलय के आदेष पर 28 फरवरी को दो आरोपियों के विरुद्ध अजाक थाने में शिकायतकर्ता एवं उनकी पत्नी के विरुद्ध जातिगत गाली गलौज सहित धमकी चमकी देने के मामले में मुख्य कार्यपालक अधिकारी सोनहत राजेश सिंह संेगर व एक अन्य के विरुद्ध धारा 294, 306, 323, 341व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

6 को उम्र कैद की सजा
वही पर एक अन्य मामले में सहायक उपनिरीक्षक की हत्या के मामले में कोरिया जिला न्यायालय ने 6 आरोपियों को उम्र कैद की सजा दी है। मामला 2017 का ताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के भैयाथान में पदस्थ एएसआई राजेश प्रताप सिंह विवेचना में कोरिया जिले के रनई आए हुए थे। 16 दिसंबर 2017 की देर रात एएसआई पर कुछ लोगों ने लाडी डण्डो से हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी मधुराम पंडो, उसकी पत्नी मानकुंवर व 3 बेटो रमाशंकर, देवी शंकर और रवि शंकर के साथ विनोद पांडे को जिला न्यायालय में एडीजे ने सभी आरोपियों को उम्र कैद की सजा दी है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours