जिले में अब तक 10हजार से अधिक लोगो का हुआ वैकिनेषन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


जिले में लगातार टिकाकरण का कार्य किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 10431 लोगो का टिकाकरण किया जा चुका है। पुलिस विभाग से फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में अब तक 866 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने टीकाकरण का फर्स्ट डोज लिया है। जिले में अब तक हेल्थ केअर वर्कर वर्ग में 6 हजार 685 तथा फ्रंटलाइन वर्कर वर्ग में 2931 अधिकारियों एवं कर्मचारी ने टीकाकरण करवाया है।
कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान एक मार्च से कलेक्टर एसएन राठौर के मार्गदर्शन में प्रारंभ हो गया है। 01 मार्च से शुरू हुए दूसरे चरण के टीकाकरण के अंतर्गत 04 मार्च तक 60 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 651 तथा 45 से 59 आयु वर्ग के कोमार्बीड वर्ग में 164 हितग्राहियों का टीकाकरण किया जा चुका है।


एसपी ने लगवाया टिका
पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में कोविड-19 वैक्सीनेशन करवाया। उन्होंने वैक्सीन को पूर्णतः सुरक्षित बताते हुए सभी हितग्राहियों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। टीकाकरण से पूर्व पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की गई और टीकाकरण उपरांत उन्हें आब्जर्वेशन में भी रखा गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours