सूरजपुर भाजपा संगठन प्रभारी ने लिया जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों कीे बैठक

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांटकर कार्य का विस्तार करें , भाजपा सामूहिक नेतृत्व पर भरोसा करती है,उक्त उद्गगार जिला संगठन प्रभारी राजा पाण्डेय ने जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों के बैठक को संबोधित करते हुए दिए| आज यहाँ जिला भाजपा कार्यालय में सूरजपुर जिला भाजपा के जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों की बैठक पं.दीनदयाल उपाध्याय , डां.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई| भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी राजा पाण्डेय ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष योजना बनाकर कार्य विभाजन करें |हम सब रचनात्मक कार्यों के माध्यम से समाज के बीच पार्टी की विचारधारा का विस्तार कर सकते हैं| पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी गतिविधियों को संचालित करें, कभी सरगुजा भाजपा का अभेद किला था सरगुजा संभाग के लिए भाजपा सरकार कई बड़े विकास कार्य किए लेकिन विरोधी दल ने दुष्प्रचार कर सता प्राप्त की है आज प्रदेश के किसान, युवा , महिला सब त्रस्त हैं|आज कुछ वामपंथी ताकतें जनजाति समाज के बीच उन्हें बरगलाने का काम कर रही हैं जनजाति समाज सनातन संस्कृति को मानने वाला है लेकिन देश विरोधी ताकतें फूट पैदा कर समाज व देश को कमजोर करने की साजिश कर रहा है जिसे कभी सफल नही होने दिया जाएगा|पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह से पार्टी कार्य में लगे आज भाजपा विपक्ष की भूमिका में है ऐसे में हमे जनता की आवाज को सड़क से सदन तक उठाने की जरूरत है|

कार्यकर्ताओं को प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े,पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल, रामकृपाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण के ऐतिहासिक कार्य किए हैं पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण के संकट काल में भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है आज पूरी दुनिया कोरोना वैक्सीन के लिए भारत पर निर्भर हैं| कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अजजा मोर्चा सत्यनारायण सिंह व प्रदेश महामंत्री भाजयुमो रितेश गुप्ता मंचासीन थे| कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह व कार्यक्रम वृत जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल ने रखा |कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुरली मनोहर सोनी ने किया | इस दौरान लाल संतोष सिंह, भूलन सिंह, अनूप सिन्हा, रामू गोस्वामी, महेश्वर पैकरा, थलेश्वर साहू, संदीप अग्रवाल, श्यामा पाण्डेय, अशोक सिंह, शशि तिवारी, अमलेश सिंह, शशिकांत गर्ग, दीपेंद्र चौहान, अरूण राजवाड़े, मार्तण्ड साहू, अजय अग्रवाल राजेश्वर तिवारी, मोहन शर्मा, लीलू गुप्ता, राजेश तिवारी, रामेश्वर बैस, देवधन राम, जगमोहन सिंह, रामशिरोमण, रामकरण साहू, सुभाष राजवाड़े, रामानंद जायसवाल, अक्षय तिवारी, राजकुमार गुप्ता, शशि सिंह, सतवीर सिंह,शितिकांत स्वाई, लवकेश पैकरा, सुरेन्द्र राजवाड़े,सुमंत साहू, भगवान मिश्रा, भोग प्रसाद, शैलेंद्र गुप्ता, सुनील साहू, विशंभर यादव, प्रवीण गुर्जर, सुरेन्द्र गुप्ता, हंसे लाल जायसवाल, संदीप सरकार, विजय सिदार, ज्ञान दास, ब्रजेश शर्मा, अशोक यादव,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours