तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
- आपकी मानसिकता ही आपके जीवन का आधार. श्रीमती कंचन जायसवाल.प्रेरणा क्लब,संगिनी क्लब, लायनेस क्लब, नव ज्योति क्लब, प्रगति क्लब के तत्वधान में हुआ आयोजन.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक वैश्विक त्योहार है जो महिलाओं के आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने का दिन है। दुनिया भर में इस दिन लोग महिलाओं की समानता के लिए रैली निकालने के लिए एकजुट होते हैं। उनकी उपलब्धियों से समाज में उनके योगदान को बताते हैं। साथ ही, लैंगिक समानता को लेकर कई परिचर्चा, सेमिनार व गोष्ठियों का आयोजन होता है। उक्त बाते कार्यक्रम में उपस्थित मनेंद्रगढ़ विधान सभा के विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने अपने वक्तव्य में कही उन्होंने कहा की अगर हमारा लड़का कोई कार्य को करता है तो हम उसे नजर अंदाज कर यह कहते है की ठीक है लड़का है कोई दिक्कत नहीं यही बाते हम सभी को अपने लड़की के भी कामो को देख कर करनी होंगी तभी बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओ की परिभाषा का मूल रूप लोगो तक पहोच सकता है हमारा नजरिया हमारे कार्य ही हमारे जीवन की परिभाषा को बयान करते है वही इसका सही रूप होती है । इन बातो को हमे अपने जीवन में लाने की जरुरत है अन्यथा हम इस भ्रान्ति को कभी खत्म नहीं कर सकते । बहरहाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर चिरमिरी की सयुक्त महिला मंडल के तत्वधान में पहली बार ऐतिहासिक रूप में चिरमिरी शहर को उचाईयों तक लेजाकर अपने कार्यो की प्रशंसा के साथ शहर का नाम रोशन करने वाली महिला शक्ति का सम्मान समारोह का आयोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आनंद मेला का आयोजन चिरमिरी के गोदरिपारा विवेकानंद भवन में किया गया । जिसमें लगभग 25 महिलाओं को उनके कार्य की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सॉल श्रीफल के साथ स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया । इस सम्मान कार्यक्रम में महिला मंडल के द्वारा शहर की उन 15 छात्रों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने ने अपने शिक्षण संस्थानो में अच्छे अंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया । कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों द्वारा देश भक्ति गानों ने निर्त्य कर सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हुए उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तोर पर उपस्थित मनेंद्रगढ़ विधान सभा के विधायक डॉ विनय जायसवाल, नगर निगम की महापौर कांचन जायसवाल, नगर निगम चिरमिरी की सभा पति गायत्री बिरहा,पूर्व विधायक दीपक पटेल, स्त्री रोग विशेषज्ञ नम्रता सिंह, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष कश्यप,वरिष्ठ कांग्रेसी वरुण शर्मा, नगर निगम चिरमिरी के सभी निर्वाचित पार्षद, मनोनीत पार्षद के साथ सैकड़ो की संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रही । कार्यक्रम में उपस्थित नगर निगम की महापौर ने बेटी बचाओ के बेटी पढ़ाओ की संज्ञा को अपने शब्दों में रखते हुए कहा की मनुष्य की मानसिकता ही उसके जीवन का आधार है महिलाओं और पुरुषो में अंतर रखने वाले कभी आगे नहीं बढ़ सकते वह केवल समाज की बुराइयों को बढ़ावा देते है जो उनके जीवन को समाप्ति की ओर अग्रसर करता है । कार्यक्रम को और भी वक्ताओं ने संबोधित किया और अपने शब्दों में इस परिभाषा का बखान किया बहरहाल कार्यक्रम के सयोजक नगर निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद शिवांश जैन एवं प्रेरणा क्लब,संगिनी क्लब,लायनेस क्लब,नव ज्योति क्लब, प्रगति क्लब की महिला शक्ति द्वारा इस भब्य कार्यक्रम को एक नया रूप देते हुए शहर की महिला शक्ति को और मजबूती देकर अच्छी पहल की लगातार सरहाना से उनके मनोबल को मजबूती देने और उन्हें और उचाईयों तक लेजाने उतेजित करता है जो हर वर्ष होना चाहिए ।।
पत्रकारिता के क्षेत्र में चिरमिरी की महिला पत्रकार नूरजहां खातून को भी क्षेत्रीय विधायक विनय जायसवाल के द्वारा सम्मानित किया गया है।
जहां यह महिला पत्रकार चिरमिरी शहर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में सक्रिय हैं और पुर्व में रायपुर शहर में भी पत्रकारिता समेत कई चैनल और पत्र-पत्रिकाओं में भी कार्य कर चुकी हैं । उन्होंने कई ज्वलंत मुद्दे भी उठा चुकी है।
as


+ There are no comments
Add yours