तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
धार्मिक आस्था का पर्व महाशिवरात्रि के मौके पर
स्वय भू शिव मंदिर ऋषि जमदग्नि के तपो भूमि एवं उत्तरवाहिनी रेणुका के तट पर बसे देवगढ़, महेशपुर धाम स्थित शिव मंदिर के अलावा क्षेत्र के अन्य दूसरे मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले शिव भक्तो का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर आस्थावान शिव भक्तो ने शिवालयों में पहुंच भगवान शिव शंकर एवं माता पार्वती का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर श्रदधा भक्ति से पूजा अर्चना कर मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए भगवान शिव शंकर से प्रार्थना किये।
देवगढ़ महेशपुर धाम में आयोजित 3 दिवसीय मेला महोत्सव के साथ कीर्तन भजन का आनन्द श्रृद्धालुओ ने उठाया सुबह से ही मंदिरों मैं भक्तों की भीड़ देखी गई। शिवालयों में आने वाले दर्शनार्थियों शिव भक्तो के सुविधा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रृद्धालुओ को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही कोविड19 नियमों के मुताबिक सोसल डिस्टेसिग के दायरे में रहते हुए पूजा अर्चना करने सलाह पंडित पुजारियों तथा समिति सदस्यो द्वारा दिए जा रहे हैं।
as

+ There are no comments
Add yours