तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
एसईसीएल चिरमिरी ओपन कास्ट में बीती रात से कोयले में लगी है जिसमें मशीनों से जलते हुए कोयले को अलग किया जा रहा है ।
जिसमें जे सी बी मशीन में आपरेटर के द्वारा जान जोखिम में डालकर यह कार्य किया जा रहा है जिसमें यह विडियो सामने आया है जहां पर दो जे सी बी मशीन लगाकर कर के आग लगे कोयले को अलग करने का कार्य किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार चिरमिरी ओपन कास्ट में कोयले के रखे हुए कई टन रखें हुए स्टाक में जगह जगह आग लगी हुई है।
जिसमें एसईसीएल प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है और अधिकारियों के लापरवाही के कारण यह आग लगी हुई है संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के कारण आए दिन कोयले में आग लगने की खबरें सामने आती रही है फिलहाल पुरे मामले में एस ई सी एल प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रही है ।
फिलहाल चिरमिरी ओपनकास्ट कोयले के लगे इस ढेर को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुँची हुई है।
as

+ There are no comments
Add yours