तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर विकासखंड के समस्त संकुल केंद्रों में इन दिनों बच्चों को अच्छे से शिक्षा ज्ञान मिल सके इसे देखते हुए शासन के दिशा निर्देशन पर शिक्षक सहायक सामग्री (टी एल एम) का प्रदर्शनी मेला संकुल वार किया जा रहा है इसी तारतम्य आज दिन मंगलवार को जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव और विकास खंड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह ने सहायक शिक्षक सामग्री प्रदर्शनी (टी एल एम )का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया।
इस सहायक शिक्षक सामग्री प्रदर्शनी (टी एल एम प्रदर्शनी) का मुख्य उद्देश्य इस प्रकार है
छात्रों का सरल विधि से सामान्य ज्ञान ।
तथा शिक्षकों को नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सहायक शिक्षक प्रदर्शनी मेला का आयोजन का मुख्य उद्देश्य।
नवाचार को एक शिक्षक से दूसरे शिक्षकों का साझा करने के लिए।
बच्चों को कठिन पाठों को समझाने के लिए।
बच्चों का ज्ञान व समाज बढ़ाने के लिए।
बच्चों का विषय में पकड़ मजबूत करने के लिए सहायक शिक्षक सामग्री मेला में मुख्य भूमिका रहेगा।
कम समय में वह जल्दी सीखने की पद्धति मैं कारगर साबित होगा।
as

+ There are no comments
Add yours