तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार राॅय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सभी 04 विकासखण्डों में संचालित डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए नर्सरी की प्रारंभिक कक्षा में प्रवेश हेतु शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत 25 प्रतिशत एवं निःशुल्क शासकीय कोटा अतंर्गत 08 प्रतिशत दोनों के लिए प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया हैं।
संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर 30 अप्रैल 2021 तक भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेज सहित जमा किया जा सकता हैं। प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं आरक्षित सीटों के संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित विकासखण्ड कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता हैं।
as

+ There are no comments
Add yours