तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार आज दिनांक 16 मार्च 2021 को संकुल केंद्र हल्दीवाड़ी में संकुल स्तरीय सहायक शिक्षण सामग्री टीएलएम निर्माण कार्य की प्रदर्शनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ज्ञातव्य हो कि संकुल स्तरीय टी एल एम निर्माण प्रदर्शनी हेतु संकुल क्षेत्र के समस्त शिक्षकों ने संकुल शैक्षिक समन्वयक राजेश प्रताप सिंह एवं संकुल प्रभारी चंद्रशेखर कश्यप की देखरेख में दिनांक 13 एवं 14 मार्च की कार्यशाला में बच्चों के अध्यापन कार्यक्रम हेतु टी एल एम का निर्माण कार्य किया था। दरअसल ऐसे प्रयास से शिक्षकौ को उदाहरण स्वरूप उपकरणों या फिर अन्य विधि से छात्रों को भविष्य में समझाने में सरलता उत्पन्न हो और छात्रों को ज्यादा कठिनाई ना आए ऐसे उपाय के लिए ही टी एल एम का निर्माण किया जा रहा है ।
टी एल एम निर्माण प्रदर्शनी कार्यक्रम में 06 प्राथमिक एवं 04 पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षकों ने अपने कौशल व प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विषय आधारित बहुत सारे रोचक व ज्ञानवर्धक सहायक शैक्षणिक सामग्रियों का निर्माण कर अधिकारियों के निरीक्षण हेतु प्रदर्शित किया ।
टी एल एम निर्माण के प्रदर्शनी कार्यक्रम में वार्ड पार्षद राकेश पराशर ,संकुल प्राचार्य द्वय एस के एस बघेल प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हल्दीबाड़ी एवं के एस तिवारी प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोमनहिल सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक ओम शंकर पैकरा की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ ।
as


+ There are no comments
Add yours