सूरजपुर जिला के स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामों में लगाए गए टीकाकरण मैं हुए बच्चों की मौत के संबंध में भाजपा के द्वारा राज्य सरकार पर लगाया गया लापरवाही का आरोप —–

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

     राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जिला सूरजपुर के जनपद पंचायत सूरजपुर के ग्राम रुनियाडीह,तिलसीवा , नमदगिरी तथा जनपद पंचायत भैयाथान के ग्राम परसिया एवं जनपद पंचायत प्रेम नगर के ग्राम महेशपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों में एएनएम के माध्यम से बच्चों को टीकाकरण किया गया था टीकाकरण के पश्चात तबियत बिगड़ने से बच्चों की मौत होने के संबंध में जानकारी मिली थी जिस पर भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर के द्वारा संज्ञान लेते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं संगठन महामंत्री पवन साय जी की सहमति से 3 सदस्यय जांच दल बनाकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह ,पूर्व युवा आयोग के सदस्य विजय राजवाड़े एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ चतुर्वेदी की संयुक्त टीम बनाकर जांच कराने हेतु कहा गया था जिस पर जांच दल सभी ग्रामों में जाकर ग्राम वासियों के समक्ष एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष बैठक करते हुए एवं पीड़ित परिवारों के घर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी लिए जिसमें पीड़ित परिवार के द्वारा जांच दल के समक्ष यह बताया गया कि हम लोगों का बच्चा टीकाकरण के पहले स्वस्थ हालत में थे और आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से एएनएम के द्वारा बच्चों को टीका लगाया गया टीका लगाने के पश्चात बच्चों की तबीयत खराब होना प्रारंभ हुआ बुखार , सांस लेने में तकलीफ तथा और भी कई बीमारियों से बच्चे ग्रसित हो गए , टीकाकरण में ग्राम रूनिया डीह के 5 बच्चे नमद गिरी के एक महेशपुर के एक तथा ग्राम परसिया के 5 बच्चे की मृत्यु हो गई ,  मृत्यु हो जाने के कारण ग्राम वासियों में काफी आक्रोश व्याप्त था और उन्होंने टीका लगवाने से इनकार करने लगे साथ ही साथ उक्त टीकाकरण के संबंध में उचित जांच की मांग ग्राम वासियों के द्वारा जांच दल के समक्ष की गई एवं बताया गया कि इस संबंध में शासन प्रशासन को भी सूचना दी गई है परंतु अभी तक कोई भी इस संबंध में जांच नहीं कराई गई है, जांच दल ने संपूर्ण मौतों के संबंध में सघन जांच पड़ताल करते हुए जिसमें पीड़ित परिवार से तथा ग्राम के प्रमुख व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधियों से पूछताछ करते हो भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल को जांच रिपोर्ट सौंपी गई जिसमें उनके द्वारा बताया गया है कि राज्य शासन के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को टीका लगने के बाद बीमार पड़ने पर जो बच्चों की मृत्यु हुई है वह कुछ ना कुछ गड़बड़ी के कारण हुई है जिस पर राज्य सरकार की लापरवाही दर्शाता है ग्राम वासियों के  द्वारा राज्य शासन का ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बाद भी इतनी संख्या में बच्चों की मौत के मामले में तत्काल कोई उचित पहल नहीं की गई सरकार को इस पर उचित जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए थी परंतु उनके द्वारा अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है जिस पर उचित जांच की मांग किए जाने का निवेदन जांच दल द्वारा किया गया है 

   उपरोक्त विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण हुए इतनी संख्या में  बच्चों की मौत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए परंतु भूपेश बघेल की सरकार नींद में है और इसे जगाने हेतु प्रदेश भाजपा के माध्यम से और विधानसभा में सवाल जवाब के माध्यम से राज्य सरकार को घेरा जाएगा और उचित जांच की मांग किया जाएगा भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ है और उनके समर्थन में है यदि राज्य सरकार द्वारा इस पर ठीक से जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही नहीं की जाती है तो भाजपा आगे उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगा l ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री राजेश महलवाला मुरली मनोहर सोनी कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा ,महेश्वर पैकरा ,भूलन सिंह ,रामू गोस्वामी मंत्री अशोक सिंह ,संदीप अग्रवाल,  श्रीमती श्यामा पांडे मीडिया सह प्रभारी प्रदीप द्विवेदी कार्यालय प्रभारी राजेश्वर तिवारी किसान मोर्चा अध्यक्ष रामकरण साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष महबुल्ला खान अजा मोर्चा अध्यक्ष लालचंद कुर्रे सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे l

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours