तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के लखनपुर भरतपुर मोड़ से हाई स्कूल मोड़ के मध्य ठेकेदार के द्वारा पोल शिफ्टिंग नहीं होने की वजह से प्रतिदिन घंटों जाम की स्थिति निर्मित होती है वही जाम में एंबुलेंस भी घंटों फंसे रहे-और जाम को खुलवाने का शासन-प्रशासन ठेकेदार का कोई भी महकमा वहां मौजूद नहीं रहा।
अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग शिवनगर से अंबिकापुर के मध्य लगभग 54 .40 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य डी वी प्रोजेक्ट कंपनी के द्वारा किया जा रहा है ठेकेदार एवं विभाग के आला अधिकारी की लापरवाही के कारण विगत दिन बुधवार को सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने पूरे एनएच का निरीक्षण किया था और ठेकेदार को दिशा निर्देश भी दिए गए थे परंतु दिशानिर्देश का कहीं भी कोई पालन ठेकेदार के द्वारा नहीं किया जा रहा उसी तारतम्य आज दिन गुरुवार को लखनपुर के भरतपुर मोड़ से हाई स्कूल मोड के मध्य सड़क के किनारे को ठेकेदार के द्वारा सड़क को खोद कर छोड़ दिया गया है और वही दूसरी तरफ विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य नहीं किए जाने से प्रतिदिन घंटों जाम की स्थिति निर्मित होती है आम जनों को जाम में फंसे रहते हैं अंबिकापुर से बिलासपुर बिलासपुर से अंबिकापुर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।
उसी तारतम में आज लगभग दोपहर 2:00 बजे अंबिकापुर की ओर से आ रही 108 संजीवनी एंबुलेंस स्टेट बैंक के सामने वाहनों की लंबी कतारें लग गई और एंबुलेंस 108 संजीवनी एक्सप्रेस उसी जाम में घंटों फंसी रही वहां ना ठेकेदार क्या कोई भी प्रतिनिधि नहीं होना और शासन प्रशासन का कोई भी महकमा उस जाम को नहीं हटवाया गया जिसके कारण एंबुलेंस घंटों जाम में फंसी रहे खुद किस्मत थी यह रही कि उसमें एंबुलेंस में कोई भी गंभीर व्यक्ति नहीं होने के कारण अन्यथा इस जाम में आदमी की इलाज होने से पहले मौत निश्चित तौर पर हो सकती थी शासन प्रशासन से लखनपुर वासियों ने मांग किया है कि ठेकेदार की गैर जिम्मेदाराना सड़क निर्माण के कारण मानवता की सभी संवेदना समाप्त कर दी गई है।
as

+ There are no comments
Add yours