तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
बीते दिवस चरित्र शंका को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद में पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या।जानकारी के अनुसार आरोपी बुधसेन आत्मक भज्जू जाति अगरिया उम्र 50 वर्ष निवासी उजियारपुर जिसमें वह बीते बुधवार रात 8 बजे अपनी पत्नी को चरित्र शंका को लेकर विवाह करने लगा जिसमें उसकी पत्नी मृतिका कुन्ती अवैध संबंध की बात को इंकार करती रही जिसमें आरोपी पति ने अपने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दिया।
घटना के वक्त उसकी बड़ी पुत्री आशा वहां मौजूद थी वहीं मृतका की दूसरी बेटी अपने मामा के घर औडगी बैकुंठपुर में थी। जिसमें जानकारी मिलते ही मृतिका की दुसरी बेटी अपने मामा के साथ उजियारपुर पहुंचे जिसमें घर के आंगन में कुन्ती का शव पड़ा हुआ था।
जिसमें अपने पत्नी की हत्या कर आरोपी बुधसेन फरार हो गया था जिसमें पोड़ी थाना प्रभारी जे.आर.कुर्रै और नागपुर चौकी प्रभारी सुबल सिंह ने तत्परता दिखाते हुए 24घण्टे के अंदर आरोपी को उजियारपुर में पकड़ा गया है जिसमें आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान अपनी पत्नी की हत्या करना कुबुल किया है। आरोपी को धारा 302के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कार्यवाही के दौरान प्रधानआरक्षक राम रूप सिंह आरक्षक मनोज सिंह रियाज, पहलवान सिंह हेमंत मिंज, आनंद लकडा और सैनिक अजय दुबे का योगदान रहा।
DEVELOP BY ASHOK SINGH

+ There are no comments
Add yours