तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
लगातार चलाये जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत थाना खडगवां पुलिस को गांजा विकेता को पकडने में एक और सफलता प्राप्त हुई है। 18.03.2021 को जरिये मुखबीर सूचना मिला की ग्राम पोडी का उमरे आजम खान उर्फ नान्हु के द्वारा अवैध रूप से अपने घर के सामने परछी में अवैध मादक पदार्थ गांजा को रखा है और आने जाने वालों को पुडिया बनाकर बिकी ,परिवहन कर रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर हमराह स्टाफ के मुखबीर के बताये स्थान संदेही उमरे आजम के घर पास पहुंचे थे वैसे ही वहां इकट्ठा लोग पुलिस की गाडी को देखकर भाग गये मौके पर आरोपी उमरे आजम उर्फ नानहू पिता अयुब खान उम्र 33 वर्ष निवासी पोडी थाना खडगवां का मिला, धारा 20(B) एन डी पीएस एक्ट में निहित प्रावधानों के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी के पास से 06 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती करीब 30000 रूपये एवं एक पुराना तराजू बाट एवं गांजा बिकी रकम 500 रूपये जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 92,/21 धारा 20 ( B) एन डी पी एस एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त आरोपी गांजा बिकी करने का आदी था कई सालों से यह धंधा कर रहा था। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवां विजय सिंह, सउनि रघुनाथ सिंह मरावी, विरेन्द्र सिंह, जगनारायण राजवाडे, सुमार साय, इलियस कुजुर, चन्द्रलेखा, सैनिक प्रमोद साहू का सराहनीय योगदान रहा
DEVELOP BY ASHOK SINGH

+ There are no comments
Add yours