केन्द्र सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन किया

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

युवा कांग्रेस के तत्वाधान पर अडानी कोल उत्खनन का रेलवे परिवहन मार्ग चंदरपुर जिला सुरजपुर में तमाम मांगो को लेकर प्रदेश महासचिव अनुपम फिलिप, जिला अध्यक्ष सुरजपुर जफर हैदर व जिला अध्यक्ष कोरिया संजीव सिंह के संयुक्त नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन किया गया। सम्भाग के स्थानीय युवाओं को रोजगार। जमीन अधिग्रहण का लंबित मुआवजा। रेलवे ट्रेक पर जनधन की हानि पर उचित मुआवजा की मांग।

स्थानीय ठेकेदारों को महत्व। रेलवे ट्रैक पर सुरछा के दृष्टि से फेंसिंग तार का घेरा करना । वादा अनुरूप सुरजपुर जिला में आदनी के द्वारा शिक्षा व स्वास्थ् की उचित व्यवस्था करना । रिंग रोड में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था समेत विभिन मांगों को लेकर, युवा काँग्रेस ने मांग रखा । उक्त आंदोलन में ब्लॉक काँग्रेस कमेटी सुरजपुर के अध्यक्ष अश्विनी सिंह, किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विमलेश दत्त तिवारी, मनोज डालिमया, विष्णु कसेरा, इदरीस ,हिमेन्द्र गुप्ता, अविनाश यादव, प्रयाग दास, जिला अध्यक्ष जाकेश राजवाड़े, ललिता देवांगन, नागेश्वर यादव, राम सजीला यादव, संजीव सिंह काजु कोरिया जिलाध्यक्ष, विजेंद्र दास मानिक पूरी, राम सजीला यादव, इंसु खान, सन्नी ग्रेवल, शिवचंद्र सिंह, धीरज सिंह, राधेश्याम दास, प्रिंस गुप्ता, राजकुमार ठाकुर, शुभम तिवारी, आशीष अग्रहरि, सनी दलाई, संतोष कुर्रे, दीपेश पांडे, राहुल, सूर्यप्रताप सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

DEVELOP BY ASHOK SINGH

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours