तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश के पाटन विधानसभा के क्षेत्र ग्राम बठेना में एक ही परिवार के पांच दलितों की संदेहास्पद मौत हो जाने की जांच की मांग को लेकर तथा प्रदेश में जर्जर कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष लालचंद कुर्रे के नेतृत्व में अग्रसेन चौक सूरजपुर में धरना प्रदर्शन एवं आमसभा कर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार सूरजपुर को सौंपा गया l
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जब से इस प्रदेश में आई है तब से उनके द्वारा घोटाले पर घोटाले किए जा रहे हैं ,पिछड़ा वर्ग , दलित ,आदिवासी गरीबों पर सरकार अत्याचार कर रही है , कानून व्यवस्था तो इतनी जर्जर हो गई है कि लोग पुलिस थाना में जाकर मारपीट कर रहें और यह प्रदेश की सरकार मौन होकर चुपचाप बैठी है और अपराधियों को संरक्षण दे रही है उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि सरकार बठेना गांव के दलित परिवारों को जल्द से जल्द न्याय दे नहीं तो भारतीय जनता पार्टी सड़क की लड़ाई लड़ेगी भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष लालचंद कुर्रे ने अपने संबोधन में कहां की भारतीय जनता पार्टी के राज्य में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में अनुसूचित जाति के लोगों का काफी विकास हुआ और इन पर कभी भी कोई अत्याचार नहीं हुआ परंतु भूपेश बघेल की सरकार हम दलितों पर अत्याचार कर रही है
अनुसूचित जाति मोर्चा पूरे दमखम के साथ आने वाले चुनाव में एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग करेगी ,भाजपा जिला महामंत्री राजेश महल वाला ने अपने उद्बोधन में कहा कि भूपेश बघेल की सरकार झूठे वादों को लेकर और झूठे घोषणा पत्र के आधार पर सरकार तो बना ली है परंतु उन्होंने जनता के अनुरूप कोई कार्य नहीं कर रही है उल्टे छत्तीसगढ़ की जनता को प्रताड़ित कर रही है जन घोषणा पत्र में ऐसी ऐसी वादे किए जो पूरा करना संभव ही नहीं था और जनता को भ्रम में डालकर उन्होंने सरकार बनाई ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का दिन आ गया है आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सरकार को उखाड़ कर ही दम लेगी l भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश्वर पैकरा , भूलन सिंह एवं अनूप सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार के इस राज में आए दिन लूटपाट, हत्या , डकैती एवं महिलाओं के साथ यौन शोषण जैसे गंभीर अपराध हो रहा है हमारे सूरजपुर जिले में भी कई ऐसे हत्या जैसे जघन्य अपराध हुए हैं उस पर पुलिस प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है पुलिस कस्टडी में कितनी मौतें हो चुकी है और प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है ऐसी मुख्यमंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए भाजपा के पूर्व जिला मंत्री मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल ,जय प्रकाश उपाध्याय ,मार्तंड साहू एवं राजेश तिवारी ने अपने उद्बोधन के माध्यम से कहां की कांग्रेस सरकार जब से आई है सारे क्षेत्रों में भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है नदियों से अवैध रूप से बालू निकाला जा रहा है जिस पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा अवैध वसूली की जा रही है सारे विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है बिना पैसा कोई काम नहीं हो रहा है और यह सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है lभारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर समाप्त हो गए हैं कार्यकर्ताओं के ऊपर झूठा एफ आई आर दर्ज कराए जा रहे हैं यदि यह सरकार कार्यकर्ता एवं जनता को प्रताड़ित करना बंद नहीं करती है तो युवा मोर्चा के द्वारा भी वृहद आंदोलन प्रदेश में छेड़ा जाएगा कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व जिला मंत्री शशिकांत गर्ग , अजा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिनंदन पासवान पूर्व जिला अध्यक्ष ललन सोनवानी ने भी संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार को जमकर कोसा कार्यक्रम का संचालन अजा मोर्चा के जिला महामंत्री अरुण कन्नौजे के द्वारा किया गया भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा के इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू , मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राजवाड़े , सुभाष राजवाड़े , मोहन शर्मा , देवधन बिछिया किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकरण साहू अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष महबुल्ला खान अशोक अग्रवाल शशिकांत सवाई महिला मोर्चा के सरोज साहू अनीता मिश्रा रोमा कौर पुष्पा सिंह सहित प्रदीप झा ,भोग प्रसाद राजवाड़े ,ज्ञानचंद सिंह, रमेश गुप्ता अमीर चंद गुप्ता दरोगा सिह रामफल चौधरी मनमोहन जायसवाल प्रदीप सारथी रामअवतार पाटिल ध्रुव सारथी भूपेंद्र भारती पवन साईं रवि विकी सोनवानी रामलाल दिलीप साहू रविंद्र भारती संतोष गुप्ता प्रवीण गुर्जर नरेश चौधरी Bbअनुराग रंजन सिंह सुरेश कुमार पाटले करण कुमार रामअवतार पाटिल रामदेव रजक राजू अंसारी शिशुपाल चक्रधारी संजय सोनवानी सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे l
तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर

+ There are no comments
Add yours